{"_id":"6312440b4ec0b816ac54fd52","slug":"canter-collides-with-sleeper-coach-bus-on-expressway-driver-dies-tundla-news-agr5454150123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर कोच बस से टकराया कैंटर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर कोच बस से टकराया कैंटर, चालक की मौत
विज्ञापन
फिरोजाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर कैंटर डिवाइडर को तोड़ता हुआ स्लीपर कोच बस से टकरा गए। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई। बस में सवार नौ यात्री घायल हो गए। इस बीच एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था बाधित हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा। दो की हालत गंभीर होने पर उपचार को आगरा रेफर कर दिया गया। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है।
आगरा से लखनऊ जा रहे कैंटर के चालक को मटसेना क्षेत्र के किलोमीटर 40/200 पर झपकी आ गई। कैंटर एक्सप्रेस पर बने डिवाइडर को तोड़ता हुआ दूसरी साइड पहुंच गया। उसी दौरान रायबरेली से नोएडा जा रही स्पीपर कोच बस से कैंटर टकरा गया। इससे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। बस क्षतिग्रस्त होने के साथ उसमें बैठी नौ सवारियां घायल हो गईं। बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंचे। मटसेना थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बस के अंदर फंसे घायलों को बाहर निकालकर उपचार को जिला अस्पताल भेजा गया। दो की हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया।
यातायात व्यवस्था भी बाधित हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई। मृतक कैंटर चालक की पहचान राजीव कुमार (40) निवासी भरथना जनपद इटावा के रूप में की गई है।
विज्ञापन
वहीं घायल रामवीर निवासी सियानी बुलंदशहर, संतोष, शिखा व श्रीकृष्ण निवासी लचई खेड़ा थाना रायबरेली, अंकेश निवासी गोविंद नगर रायबरेली, अब्दुल सगीर निवासी उझायनी बदायूं, आसिफ निवासी सिकारपुर रामपुर, किशनपाल निवासी खेरिया दूगौल थाना डौकी आगरा व सचिन निवासी कुचेला रायबरेली बताया गया है। सचिन और अब्दुल सगीर की हालत गंभीर होने पर उपचार के लिए आगरा रेफर किया गया है। जबकि अन्य सात मामूली घायलों को ट्रॉमा सेंटर भेजा। जहां उपचार के बाद उनकी छुट्टी कर दी गई। कार्यवाहक थानाध्यक्ष मटसेना प्रमोद कुमार का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर देर रात हादसा हुआ था। हादसे में कैंटर चालक की मौत हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।