{"_id":"5d850a968ebc3e01783415ee","slug":"candal-march-in-mainpuri-navodaya-vidhyala-students-sucide-case-mainpuri-news-agr406762561","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय की छात्रा को न्याय के लिए निकाला मोमबत्ती जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय की छात्रा को न्याय के लिए निकाला मोमबत्ती जुलूस
विज्ञापन
नगर के गोलाबाजार में नवोदय की छात्रा की मौत को लेकर मोमबत्ती जुलूस निकालते लोग
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी/भोगांव। नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा की मौत का रहस्य अभी भी बरकरार है। पुलिस जांच की बात कह रही है, वहीं परिजन खुलासे की मांग पर अड़े हुए हैं। शुकवार को शहर के साथ ही कस्बों में कैंडल मार्च निकालकर छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई।
शुक्रवार देर शाम विद्या हायर सेकेंडरी स्कूल गोला बाजार से कचहरी स्थित शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया। मार्च में शामिल लोग बेटी को न्याय दो आदि के नारे लगा रहे थे। आरोपियों पर कार्रवाई करो आदि की मांग कर रहे थे। शहीद पार्क पर छात्रा को श्रद्धांजलि दी गई। संजीव कुमार, देवेंद्र कुमार, राहुल कुमार, शुभम पालीवाल, वरुण यादव, मोहित कुमार, रामलखन, डॉ. अक्रोश दीक्षित, सना, अंसारी शामिल हुए।
भोगांव में पुरानी आलू मंडी से कैंडल मार्च निकालकर नगर पंचायत कार्यालय स्थित गांधी पार्क पर शोकसभा हुई। लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। इस मौके पर आशीष तिवारी, अर्पित शर्मा, शीलू मिश्रा, संजय शर्मा, वैभव दुबे, शिवा तिवारी, संजीव तिवारी, आशु सक्सेना, राजेंद्र सोनी, गिरजेश कुलश्रेष्ठ, बबलू श्रीवास्तव, अमित वर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानियों ने दी श्रद्धांजलि
नवोदय विद्यालय की छात्रा की मौत को लोकतंत्र सेनानियों ने बड़ी घटना बताते हुए घटना की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की। लोकतंत्र सेनानियों की बैठक में सतीश चंद्र अवस्थी, कृष्ण सिंह यादव, श्यामनाथ आर्या, हाकिम सिंह, नत्थूलाल, मथुरा प्रसाद, कैलाश चंद्र, पुष्पेंद्र कुमार श्रद्धांजलि दी।
मां ने दी 23 से भूख हड़ताल की चेतावनी
नवोदय में हुई छात्रा की मौत के मामले में पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर सकी है। मृतका की मां ने शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें कहा है कि छात्रा की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। मां का आरोप है कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों ने भी छात्रा के पोस्टमार्टम में तथ्य छिपाए हैं।
डॉक्टरों और विद्यालय के आरोपियों को यदि 22 सितंबर तक जेल न भेजा गया तो 23 सितंबर को सुबह 10 बजे से वह नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में भूख हड़ताल पर बैठक जाएंगीं।