फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cancer victim jumped in the canal in firozabad

Firozabad: बालाजी के दर्शन को कहा... और पुल पर बाइक रुकवाकर नहर में कूद गया कैंसर पीड़ित

Fri, 22 Jul 2022 02:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 22 Jul 2022 02:05 PM IST
सार

फिरोजाबाद में कैंसर बीमार से परेशान युवक गुरुवार को नहर में कूद गया। शाम तक उसका पता नहीं चल सका है। 

विज्ञापन
Cancer victim jumped in the canal in firozabad
मृतक के परिवार की महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के सरकारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैंसर पीड़ित युवक ने भतीजे से गुरुवार की सुबह बालाजी महाराज के दर्शन कराने की इच्छा जताई। भतीजा उसे बाइक से लेकर शिकोहाबाद स्थित मंदिर की ओर चला। भूड़ा नहर पहुंचने पर युवक ने बाइक रुकवाई और नहर में छलांग लगा दी। युवक के इस कदम से पूरा परिवार स्तब्ध है। सूचना पर उसकी तलाश न कराए जाने से गुस्साए परिजनों ने भूड़ा पुल पर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


महावीर निवासी गली नंबर आठ ए निवासी रमन यादव (35) कैंसर से पीड़ित हैं। ऑपरेशन के बाद परिवार के लोगों ने फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। कैंसर पीड़ित युवक दर्द सहन नहीं कर पा रहा था। गुरुवार को जब उसका भतीजा कपिल चाय देने पहुंचा तो पीड़ित ने बालाजी महाराज के दर्शन कराने की इच्छा जाहिर की। 

विज्ञापन

पुलिस ने नहीं कराई युवक की तलाश 

भतीजा चाचा को बाइक पर बैठाकर भूड़ा नहर पटरी पर पहुंचा। पीड़ित ने कहा टॉयलेट करनी है और बाइक से उतर गया। जब तक भतीजा बाइक को खड़ा करता, तब तक रमन ने नहर में छलांग लगा दी। जानकारी होते ही परिजन रोते बिलखते भूड़ा नहर पर पहुंच गए। परिवार की महिलाएं रमन की पत्नी और बच्चों को ढांढस बंधा रही थीं। पुलिस द्वारा खोजबीन न किए जाने पर लोग नाराज हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने दोपहर को करीब दो बजे भूड़ा पुल पर जाम लगा दिया। करीब 30 मिनट तक जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जानकारी पर नायब तहसीलदार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और समझा बुझा कर जाम खुलवा दिया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि आगरा से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया है। टीम द्वारा युवक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed