{"_id":"5ed28da98ebc3e90561088d1","slug":"cancer-mainpuri-news-agr443975932","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा है तंबाकू, फिर भी नहीं छोड़ पा रहे तंबाकू की लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा है तंबाकू, फिर भी नहीं छोड़ पा रहे तंबाकू की लत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। तंबाकू का सेवन करने से कैंसर के मरीज भी बढ़ रहे हैं बावजूद इसके लोग तंबाकू नहीं छोड़ पा रहे हैं। एक वर्ष में जिले के 5084 लोगों की काउंसलिंग कराई गई जिसमें से मात्र 11 लोगों ने ही तंबाकू छोड़ी।
रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस है। तंबाकू मानव जीवन के लिए हानिकारक है। जिले में तंबाकू से होने वाले कैंसर के सर्वाधिक मरीज हैं। सरकारी आंकड़ों में भले ही इनकी संख्या 32 बताई गई है लेकिन जिले में 100 से अधिक कैंसर के मरीज तंबाकू सेवन के वर्तमान में हैं। सरकार की ओर से तंबाकू नियंत्रण के लिए जागरूकता के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं लेकिन इसके बाद भी लोग तंबाकू की लत से छुटकारा नहीं पा रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2019-20 में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 5084 लोगों की काउंसलिंग की गई। 3743 का तंबाकू छोड़ने के लिए परामर्श दिया गया। 2702 लोगों को दवा भी वितरित की गई। लेकिन मात्र 11 लोग ही ऐसे निकले जिन्होंने तंबाकू को छोड़ पाया हो।
ललूपुर में हैं कैंसर के 26 मरीज
शहर के निकटवर्ती गांव ललूपुर में तंबाकू कैंसर के सर्वाधिक मरीज मिले हैं। ग्रामीणों की मानें तो यहां अब तक 100 से अधिक लोगों की कैंसर से मौत हो चुकी है। जबकि विभाग यहां केवल छह लोगों की मौत ही तंबाकू कैंसर से मान रहा है। हालांकि विभाग ने इस बात को स्वीकार किया है कि वर्तमान में ललूपुर में 26 मरीज तंबाकू कैंसर से पीड़ित चल रहे हैं।
विज्ञापन
70 स्कूलों में लगाए जा चुके हैं शिविर
जिले में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का संचालन उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव राव बहादुर की देखरेख में संचालित किया जा रहा है। जिला समन्वयक अभय कुमार सिंह, मनोवैज्ञानिक सलाहकार निर्मला सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता किरन यादव और विपुल सक्सेना की मदद से जिले के 70 स्कूलों में वित्तीय वर्ष 2019-20 में तंबाकू नियंत्रण के लिए कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
364 लोगों से वसूला गया जुर्माना
तंबाकू नियंत्रण के लिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में 364 लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू सेवन करने पर चालान काटे गए। चालान के रूप में 124800 रुपये की धनराशि भी वसूली गई।
तंबाकू नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। वर्ष भर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन के सहयोग स्कूलों और कॉलेजों में तंबाकू निषेध के पोस्टर और बैनर लगवाए गए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू की बिक्री पर रोक लगाई गई है।
डॉ. संजीव राव बहादुर सिंह प्रभारी अधिकारी तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम
हाईलाइटर्स
5084 लोग वित्तीय वर्ष में पहुंचे काउंसलिंग कराने
3743 को तंबाकू छोड़ने की दी गई सलाह
2702 को तंबाकू छोड़ने के लिए वितरित की दवा
11 ने वित्तीय वर्ष में छोड़ी तंबाकू
32 लोग जिले में तंबाकू कैंसर से हैं पीड़ित
06 की तंबाकू कैंसर से हो चुकी है मौत