फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   canara bank 3.40 lakhs withdrawn by tampering with ATM case registered after 2 years

आगरा: एटीएम में छेड़छाड़ कर निकाले 3.40 लाख, 2 साल बाद दर्ज हो सका केस

Fri, 13 Oct 2023 09:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 13 Oct 2023 09:30 AM IST
सार

केनरा बैंक की कमला नगर शाखा के एटीएम से छेड़छाड़ करके 3.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर 2 साल बाद केस दर्ज हो सका है। 

विज्ञापन
canara bank 3.40 lakhs withdrawn by tampering with ATM case registered after 2 years
एटीएम मशीन - फोटो : pixabay

विस्तार

आगरा में कमला नगर स्थित केनरा बैंक की शाखा में लगे एटीएम में छेड़छाड़ करके 3.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। रकम निकालने के लिए कई डेबिट कार्ड का भी प्रयोग किया गया। बैंक की जांच में अवैध तरीके से धन निकासी का पता चला। मामले में दो साल बाद कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


केनरा बैंक, कमला नगर शाखा की प्रबंधक कृति उपाध्याय ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि शाखा परिसर में लगे एटीएम से 5 सितंबर 2020 से 24 सितंबर 2020 के बीच 3.40 लाख रुपये निकाले गए। इसके लिए विभिन्न डेबिट कार्ड का प्रयोग किया गया। एटीएम में भी छेड़छाड़ की गई। इसका पता बैंक की आंतरिक जांच में चला। पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया, मगर, कार्रवाई नहीं हुई। मामले में कोर्ट के आदेश पर बुधवार को चोरी, धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष कमला नगर विपिन गौतम का कहना है कि साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। बैंक से फुटेज निकलवाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  ढाबे पर वेश्यावृत्ति: खाने के मेन्यू की तरह दिखाते थे लड़कियां, फिर ऐसे परोसते थे ग्राहकों के सामने
विज्ञापन
विज्ञापन


मदद का झांसा देकर ठगते हैं अपराधी
एटीएम में छेड़छाड़ करके रकम निकालने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी पुलिस ने गैंग पकड़ा था। वह मशीन में लोगों के कार्ड फंसाकर रकम निकाल लेता था। इतना ही नहीं मदद के नाम पर डेबिट कार्ड बदलकर खाते से रकम निकालने वाला गैंग भी सक्रिय है। इस तरह से कई वारदात हो चुकी हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed