{"_id":"616efa5541aa362aaa550435","slug":"camp-was-organized-at-18-places-treatment-given-to-806-patients-mainpuri-news-agr5120278151","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 स्थानों पर शिविर लगा 806 मरीजों को दिया उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 स्थानों पर शिविर लगा 806 मरीजों को दिया उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। मंगलवार को सीएमओ डॉ. पीपी सिंह के निर्देशन में जिले के 18 स्थानों पर शिविर लगाकर मरीजों को उपचार दिया गया। शिविरों में देरशाम तक 806 मरीजों को जांच के साथ उपचार दिया गया। सीएमओ ने कुचेला की पीएचसी सहित ग्रामीण अंचल में लगाए गए शिविरों का निरीक्षण किया।
बुखार की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग पिछले डेढ़ महीने से लगातार गांव-गांव शिविरों का आयोजन कर रहा है। मंगलवार को सुबह से ही स्वास्थ्य विभाग के शिविरों में मरीजों ने पहुंचना शुरू कर दिया था। सीएमओ सहित सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र के शिविरों का निरीक्षण किया।
सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला की पीएचसी परोख, ईकरी का निरीक्षण किया। ईकरी का मेन गेट टूटा मिला। सीएमओ ने तत्काल ठीक कराने के निर्देश प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. पपेंद कुमार को दिए। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर भी मौजूद रहे।