फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Camp under sky where is night shelter These pictures of Agra tell story of helplessness

UP: आसमान के नीचे डेरा...कहां है तुम्हारा रैन बसेरा; आगरा की ये तीन तस्वीरें जो आपको भी झकझोर देंगी

Sun, 07 Jul 2024 10:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अखिलेश कुमार, आगरा
अखिलेश कुमार, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 07 Jul 2024 10:40 AM IST
सार

आसमान के नीचे डेरा लगाने वाले इन लोगों का दर्द भला कौन समझ सकता है। खुला आसमान है और अगल-बगल से गुजरते वाहन। अब सवाल ये उठता है कि आखिर इनके  लिए रैन बसेरा कहां है...
 

विज्ञापन
Camp under sky where is night shelter These pictures of Agra tell story of helplessness
आसमान के नीचे डेरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में कई जगह रैन बसेरे हैं। ये हैं कहां, इसकी जानकारी वहीं लगे बोर्ड तक है। लोगों की आवाज़ाही वाली जगह ऐसी जानकारी कतई नहीं हैं। इन्हीं में से एक आईएसबीटी ( इंटर स्टेट बस टर्मिनल ) और उसका परिसर है। रैन बसेरे की जानकारी न होने पर लोगों को खुले में रात गुजारने को मजबूर होना पड़ रहा है। इन्हें देखकर लोग सवाल कर बैठते हैं कि जब इन मज़बूरों का आसमान के नीचे डेरा है तो फिर रैन बसेरा कहां है।
विज्ञापन

 
 

Camp under sky where is night shelter These pictures of Agra tell story of helplessness
आसमान के नीचे डेरा - फोटो : अमर उजाला
आईएसबीटी से बस पकड़ने रोज बड़ी तादात में लोग पहुंचते हैं।  यहां से बस मिलने में लंबी देरी होने पर लोगों को हाईवे के किनारे फुटपाथ पर रात बसर करनी पड़ती है। बारिश होने पर इनकी मुश्किल बढ़ जाती है। सांप और जहरीले जंतुओं का खतरा रहता है। हाईवे अगर कोई वाहन बेकाबू हुआ तो इनकी जान जा सकती है। सोते वक्त कई लोगों का सामान चोरी हो चुका है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Camp under sky where is night shelter These pictures of Agra tell story of helplessness
आसमान के नीचे डेरा - फोटो : अमर उजाला
ये तस्वीर रात 3 बजे के करीब बस अड्डे के बाहर की है। ये लोग बस न मिलने पर हाईवे के किनारे सो गए। यहां आसपास के दुकानदार भी रैन बसेरे के बाबत नहीं बता पाते हैं।ये हाल रोज का है। प्रशासन इनके लिए कोई इंतजाम करने के बजाय शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed