फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Came to fix the lock of cupboard opened locker and took away jewelery worth Rs 40 lakh  in agra

यूपी: अलमारी का ताला ठीक करने आए, लॉकर खोलकर ले गए 40 लाख के गहने; तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 11 Apr 2024 11:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Apr 2024 11:12 PM IST
सार

गली में ताला सही करने आए शातिर 40 लाख के जेवर उड़ा ले गए।   पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। इससे पहले भी शाहगंज, न्यू आगरा व अन्य जगह वारदात हो चुकी है।

विज्ञापन
Came to fix the lock of cupboard opened locker and took away jewelery worth Rs 40 lakh  in agra
शाहगंज थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहगंज थाना क्षेत्र में अलमारी का ताला ठीक करने के नाम ताला-चाबी गैंग के बदमाश लॉकर से करीब 40 लाख के गहने लेकर फरार हो गए। ठीक करने के 2 घंटे बाद पीड़ित को अलमारी खोलने के लिए बोला था। इसके बाद खोलने पर चोरी के बारे में जानकारी हुई। आरोपी आने जाने के दौरान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस मुकदमा दर्ज कर फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। इससे पहले भी शाहगंज, न्यू आगरा व अन्य जगह वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन


वेस्ट अर्जुन नगर निवासी सोनू भदौरिया शाहगंज में डेयरी संचालक हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 8 अप्रैल को बहन उनके बच्चों को ट्यूशन के लिए छोड़ने गई थी। शाम को करीब 5 बजे आते समय दो लोग साइकिल पर ताला चाबी ठीक करने के लिए आवाजें लगा रहे थे। इस पर वह घर की अलमारी का लॉक ठीक कराने के लिए अपने साथ लेकर आ गई। लॉक ठीक करने के दौरान मां शकुंतला बैठी थी। इस दौरान उनमें से एक युवक उनके साथ बातें करने लगा। दूसरा बदमाश गहनों से भरे स्टील के दो डिब्बे चुरा लिया। अलमारी का लॉक ठीक करने के बाद उसमें रूई लगा दी। कहा कि इसे दो घंटे के बाद खोलना । बाद में लॉक खोला गया तो कपड़े बिखरे पड़े थे। गहनों के डिब्बे गायब थे। जिनमें 1 हीरे की अंगूठी, सोने की 16 अंगूठी, 6 चूड़ी, गले का कुंडल सहित, सोने की 3 चेन पेंडल सहित, 1 मंगलसूत्र पेंडल सहित, 3 जोड़ी कानों के कुंडल, करीब 500 ग्राम की चांदी की पायल थी। गहनों की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन


दो महीने पहले बहन की हुई थी शादी
सोनू की बहन की शादी अभी दो महीने पहले ही हुई थी। शादी के बाद बहन जब पहली बार घर आई थी। तभी अलमारी की चाबी खो गई थी। उसकी शादी के सारे गहने भी अलमारी के अंदर रखे थे। इसके बाद वह ससुराल चली गई थी। कुछ दिन पहले ही मायके आई थी। 8 अप्रैल को रास्ते में ताला-चाबी बनाने की आवाज सुनकर दो युवकों घर लेकर आई थी। शाहगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी कर चुके हैं कई वारदात
 न्यू आगरा थाना क्षेत्र के गिर्राज नगर निवासी ललित ने कॉलोनी में ताला-चाबी बनाने की आवाज लगाने वाले दो युवकों को घर के अंदर बुलाया। अलमारी लाॅक करने के दौरान देखने के नाम पर दूसरी अलमारी की चाबी मांग ली। इसके बाद बातों में लगाकर 2 लाख रुपये और गहने लेकर फरार हो गए थे। छत्ता थाना क्षेत्र के गुदड़ी मंसूर खां में सेवानिवृत राजकीय कर्मचारी की पत्नी ने ताला ठीक करने के लिए दो लोगों को बुलाया था। पत्नी से देखने के लिए दूसरी चाबी मांगी। उन्होंने अलमारी की चाबी दे दी। मगर, उन्होंने उसे जानबूझकर खराब कर दिया। इसके बाद सही करने के नाम अलमारी का लॉक खोलकर गहने ले गए थे। कुछ दिन पहले भी अर्जुन नगर में एक वारदात हुई थी। बदमाश गहने ले जाने के दौरान अपने सामान का बैग छोड़ गए थे।

अनजान पर न करें भरोसा
डीसीपी सूरज राय ने बताया कि अनजान लोगों पर भरोसा ना करें। अलमारी का लॉक ठीक कराने से पहले अपने जेवरात व नकदी बाहर निकाल लें। अगर, पहले से बंद है तो जानकार कारीगर को दुकान से बुलाकर लाएं। उसके पास खड़े रहें।

शिक्षक के बंद घर में दिनदहाड़े चोरी, नकदी-गहने ले गए
ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े चोरों ने शिक्षक के बंद मकान को निशाना बना लिया। मैनगेट के ऊपर से कूदकर चोर अलमारी का ताला तोड़कर नकदी व गहने ले गए। शिक्षक पति और पत्नी दोनों ही स्कूल में पढ़ाने गए थे। चोरों के आने-जाने की घटना पड़ोसी के घर पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। तीन युवक मोटरसाइकिल पर जाते हुए दिखे।


थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र के ए-ब्लॉक कालिंदी विहार निवासी 46 वर्षीय दिनेश कुमार निगम बल्केश्वर आईटीआई कॉलेज में प्रोफेसर हैं उनकी पत्नी सादाबाद ब्लॉक में सरकारी शिक्षक हैं। उनका एक बेटा और बेटी है। बृहस्पतिवार को उनके बेटे अथर्व राज निगम को बुखार आया था। इस वजह से नगला किशनलाल में दिनेश अपने माता-पिता के घर बच्चों को छोड़कर स्कूल चले गए थे। दोपहर को घर के अंदर गए तो कमरे का ताला टूटा था। चोर अलमारी का लॉक तोड़कर सोने की 4 चूड़ी, गले का हार, एक अंगूठी, चार जोड़ी पाजेब, कमर की कंधोनी, दो जोड़ी सोने की झुमकी और टॉप्स ले गए। ट्रांस युमना थानाध्यक्ष ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों की फुटेज की मदद से तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed