फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   call record of nandini and bhupendra last call is this

ऑनर किलिंगः आखिरी कॉल में नंदिनी ने भूपेंद्र से कही ये बात, मोबाइल में सबकुछ रिकॉर्ड

Tue, 12 Sep 2017 07:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Tue, 12 Sep 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
call record of nandini and bhupendra last call is this
भूपेंद्र और नंदिनी - फोटो : अमर उजाला
नंदिनी ने छह सितंबर को भूपेंद्र को फोन किया था। दोनों की बातचीत भूपेंद्र के मोबाइल में कैद हो गई। नंदिनी बहुत डरी हुई थी। छिपते छिपाते घर से दूर जाकर बात कर रही थी । उसने भूपेंद्र से कहा था कि अब ये लोग ( परिवार) उसे जीने नहीं देंगे। 
विज्ञापन


उस पर पहरा लगा दिया गया है। वह कहीं जाती है तो कोई न कोई साथ जाता है। चंदन ने उसे बात करते देख लिया, तो भाई को बताया। उससे मोबाइल छीन लिया। उसे पीटा गया और अपशब्द कहे गए। 
विज्ञापन


नंदिनी ने बताया था कि उसे लगता है कि उसके परिवार के लोग उसे मार डालेंगे। हो सकता है कि करंट से मार दें या फिर कोई और चाल चलें। भूपेंद्र भी यही कह रहा था कि उसके कानों तक यह बात पहुंच चुकी है कि वे लोग उसे मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के लिए ही पुलिस से बोला झूठ

नंदिनी जब दूसरी बार घर से भागी तो पांच सितंबर को बरामद की गई। उसके जाते ही उसके परिवार वालों ने सोच लिया था कि अब उसे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। सिर्फ गुमशुदगी लिखवाई थी। 

उसे नाबालिग बताया था। उसकी बरामदगी पर उसे ले गए। कह रहे थे कि प्यार से समझाएंगे। अगर उसका अपहरण लिखवाते या उसे बालिग बता देते, तो पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कराती। ऐसे में वह प्रेमी के साथ जाने की बात कह देती तो उनकी साजिश पर पानी फिर जाता।

लाश फूंकने में शामिल 20 लोग भी जाएंगे जेल

नंदिनी की हत्या के मामले में 20 और लोगों की गिरफ्तारी की तैयारी हैं। इन पर साक्ष्य मिटाने का आरोप है। ये लोग जानते थे कि नंदिनी की हत्या की गई है। इसके बावजूद वे लोग लाश फूंकने में शामिल रहे। खेत में ही चिता तैयार की गई। 

इन लोगों ने पूरा सहयोग किया। रात में ही शव फूंक दिया गया। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ये लोग भी भाग गए। अब इनकी सूची बन रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इन सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed