फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cadets gave a message - dose of fitness, half an hour daily

कैडेटों ने दिया संदेश- फिटनेस का डोज, आधे घंटे रोज

Sun, 15 Aug 2021 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Cadets gave a message - dose of fitness, half an hour daily
आगरा। दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) की एनसीसी इकाई की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में शनिवार को ‘फिट रहेगा इंडिया, हिट बनेगा इंडिया’ के तहत साइकिल रैली निकाली। लोगों को संदेश दिया कि ‘फिटनेस की डोज, आधा घंटा रोज।’
विज्ञापन

रैली की शुरूआत इंजीनियरिंग संकाय से हुई। कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट मनीष कुमार के निर्देशन में 54 कैडेटों ने हिस्सा लिया। रैली स्वामी नगर, 100 फुटा रोड, खेलगांव होते हुए वापस संस्थान परिसर में संपन्न हुई। कुछ जगहों पर रुककर कैडेटों ने स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। रैली का नेतृत्व जूनियर अंडर ऑफिसर वंश सोलंकी ने किया। कैडेट खुशबू मल्होत्रा, सुमिरन, अनुष्का, अनिल, प्रवीण, अभय दीप, शिवकांत, चंद्रपाल, अतुल, हर्ष, पवन की उपस्थिति रही।
विज्ञापन

संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की छात्राओं ने आजादी के अमृत महोत्सव की कड़ी में ‘फिट इंडिया फ्रीडम रन’ रैली निकाली। आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण के दौरान लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करने का आह्वान किया। रैली को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के एनएसएस के समन्वयक डॉ. रामवीर सिंह चौहान, कॉलेज की प्राचार्या डॉ. मोहिनी तिवारी, निदेशक रविकांत चावला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संचालन एनएसएस की कार्यक्रम अधिकारी निरोज यादव ने किया। रैली में अमित कुलश्रेष्ठ, डॉ. गुर प्रसाद के अलावा छात्राओं में रोशन, चमन, शिल्पी, अनुष्का आदि शामिल रहीं। - ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed