{"_id":"5db128818ebc3e93b532db60","slug":"cabinet-minister-satish-mahana-says-to-rm-of-upsidc-agra-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'आरएम साहब, कोई एक काम बताओ, जो आपने किया हो', बैठक में मंत्री ने लगाई 'क्लास'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आरएम साहब, कोई एक काम बताओ, जो आपने किया हो', बैठक में मंत्री ने लगाई 'क्लास'
Thu, 24 Oct 2019 09:59 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 24 Oct 2019 09:59 AM IST
विज्ञापन
मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने बुधवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार की क्लास लगा दी। कारण यह था कि 80 फीसदी शिकायतें यूपीएसआईडीसी से संबंधित आईं थी।
मंत्री ने विनोद कुमार से कहा, कोई एक काम बताइए, जो आपने किया हो। उन्होंने जवाब दिया, बहुत सारे काम किए। इस पर मंत्री ने तंज कसा, इतने काम किए होते, तो यहां आपकी इतनी ‘तारीफ’ न होती।
आयुक्त सभागार में मंत्री की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। महाना ने उद्यमियों से समस्याएं बताने के लिए कहा तो समस्याओं की लाइन लग गई। इंडस्ट्रियल एरिया सिकंदरा में साइट ए और सी में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। न सफाई व्यवस्था ठीक है, न ही सीवर की।

Trending Videos
इस पर मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि सिकंदरा ही नहीं, सभी औद्योगिक क्षेत्रों में एक महीने में पथ प्रकाश व्यवस्था ठीक हो जानी चाहिए। अन्य समस्याओं का निस्तारण 15 दिन के भीतर हो जाना चाहिए। इसकी आख्या उन्हें भेजी जाए।
प्रमुख सचिव, अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास, राजेश कुमार ने कहा कि निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से 20 विभागों के लगभग 118 क्लीयरेंस दिए गए है। औद्योगिक विकास प्राधिकरणों के जितने भी कार्य हैं, उनका आवंटन ऑनलाइन किया जा रहा है। मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि उद्योगों के हित में लिए गए सभी सभी निर्णयों को विजन डाक्यूमेंट में सम्मिलित किया गया है।
बैठक में राज्यमंत्री चौधरी, उदयभान सिंह, आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर, महापौर नवीन जैन, आयुक्त अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आलोक टंडन, जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार मौजूद रहे।