{"_id":"5fa16ec52862f63a12119b01","slug":"cabinet-minister-lakshminarayan-statements-over-namaj-in-nandababa-temple","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में नमाज पर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, 'गोल-हरी व सफेद टोपी वालों से सावधान रहने की जरूरत'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में नमाज पर कैबिनेट मंत्री का बड़ा बयान, 'गोल-हरी व सफेद टोपी वालों से सावधान रहने की जरूरत'
Wed, 04 Nov 2020 12:16 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:16 AM IST
सार
- नंदबाबा मंदिर में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण
- कहा- योगी सरकार की लोकप्रियता हजम नहीं हो रही
- मंदिर में नमाज की घटना की पूरी जांच की जाएगी
- घटना खुलेगी दोषियों को दंड मिलेगा
विज्ञापन
नंदगांव में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के दुग्ध एवं पशुधन मंत्री चौ. लक्ष्मीनारायण ने कहा कि नंदबाबा मंदिर में नमाज अदा करने की घटना प्रदेश का माहौल खराब करने की साजिश है। वहीं, प्रदेश सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है। गोल हरी और सफेद टोपी पहनने वालों से सावधान रहने की जरूरत है।
कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे नंदभवन पहुंचे। उन्होंने नंदबाबा के दर्शन किए और कृष्ण मुरारी आदि सेवायतों से नमाज पढ़े जाने के मामले की जानकारी ली। इस दौरान सेवायतों को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि सनातन धर्म को मानने वाला व्यक्ति दयालु होता है इसलिए हिंदू झांसे में आ जाते हैं। वे भावात्मक होते हैं। आपके और उनके डीएनए में अंतर है।
आपके अंदर वो खून है जिसमें दया का पाठ पढ़ाया है, जबकि दूसरी ओर कोई दया के पाठ का कॉलम नहीं है। वो लोग तो अपने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को गोलियों से भून देते हैं। पूरे विश्व ने उनकी आलोचना की है, जबकि हम ये काम कभी नहीं कर पाते।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शाहीन बाग का इतना बड़ा अपराधी यहां रामायण की चौपाई और श्लोक सुनाए, ये एक गहरी साजिश है। मुख्यमंत्री योगी की कप्रियता कुछ लोगों को हजम नहीं हो रही। वो चाहते हैं कि ये सरकार अस्थिर हो जाए। मंदिर में नमाज अदा करने की हम निंदा करते हैं। मंदिर में नमाज होने की घटना की पूरी जांच की जाएगी। पूरी घटना खुलेगी दोषियों को दंड मिलेगा।

नंदबाबा मंदिर में युवाओं ने सेवायतों के खिलाफ किया प्रदर्शन
नंदबाबा मंदिर में नमाज प्रकरण को लेकर सेवायतों की लापरवाही के खिलाफ स्थानीय युवाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इस दौरान युवाओं ने निष्पक्ष जांच की मांग की।
मंगलवार सुबह करीब 10 बजे 24 से अधिक युवा नंदबाबा मंदिर के गेट नंबर 2 पर पहुंच गए। युवाओं के दल को देख मंदिर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। सेवायतों ने गर्भगृह एवं मंदिर के पट बंद कर दिए। युवाओं ने धक्का देकर गेट खोल दिया। गेट पर मौजूद दरोगा चंद्रमोहन ने युवाओं को समझाकर लौटा दिया। इस दौरान उन्होंने नारेबाजी कर निष्पक्ष जांच की मांग की।
इसके बाद मंदिर में पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई। इस संबंध में मंदिर सेवायत कृष्ण मुरारी गोस्वामी ने बताया कि कुछ युवा अनजाने में मंदिर के बाहर प्रदर्शन करने का प्रयास कर रहे थे और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे थे। पुलिस ने समझाकर वापस भेज दिया।
मंदिर में नमाज का मामलाः कोरोना संक्रमित निकला फैजल, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जेल