फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister Chaudhary Laxminarayan told Hanumanji in Jat

मथुरा: कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने हनुमानजी को बताया जाट, कहा- हम सब हैं उनकी संतान

Mon, 18 Apr 2022 07:41 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 18 Apr 2022 07:41 PM IST
सार

कैबिनेट मंत्री ने हनुमान चालीसा और अजान को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि मैंने विधानसभा में भी कहा था कि हनुमानजी जाट हैं। उनके बारे में क्या बात करोगे, हम उनकी संतान है। उनके बड़ा कोई नहीं है।  

विज्ञापन
Cabinet Minister Chaudhary Laxminarayan told Hanumanji in Jat
कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हनुमान चालीसा और अजान को लेकर चल रहे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि हनुमानजी से बड़ा कोई नहीं है। हम सब हनुमानजी की संतान हैं। वो पहले विधानसभा में भी यह कह चुके हैं कि हनुमानजी जाट हैं। हम उनकी संतान हैं।

विज्ञापन


मथुरा के बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में पत्रकारों के सवाल के जवाब में चौधरी ने कहा कि हनुमानजी की संतान हैं, हनुमानजी का खून हमारी रगों में है, हनुमानजी से बड़ा कोई नहीं है। उन्होंने हनुमानजी को जाट बताते हुए उन्हें अपना पूर्वज बताया। उन्होंने कहा कि हमें इस पर गर्व होना चाहिए। 
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमने पहले भी कहा था कि हम हनुमानजी की ही संतान हैं। उन्होंने कहा कि हनुमानजी हर व्यक्ति में निवास करते हैं और सबके दुखों को हरने वाले हैं। मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का संकल्प है कि जो घोषणा की थीं वह पूरी हों। उसी शृंखला में छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बांटे गए टैबलेट-स्मार्ट फोन

बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी के सीवी रमन सभागार में प्रदेश सरकार की फ्री टैबलेट-स्मार्ट फोन 2022 योजना के तहत 12 इंजीनियरिग कालेजों के 796 विद्यार्थियों को कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने टैबलेट बांटे गए। वहीं वेटेरनरी विश्वविद्यालय के किसान भवन में भी विद्यार्थियों को टैबलेट का वितरण किया गया।

बीएसए इंजीनियरिग कॉलेज में शुभारंभ कैबिनेट मंत्री और जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने मां सरस्वती की छवि के समक्ष दीप जलाकर किया। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि शिक्षा प्रदान करने के तरीके भी समय के साथ आधुनिक होते जा रहे हैं, लेकिन आज कई विद्यार्थी ऐसे हैं जो आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण टैबलेट व स्मार्टफोन खरीदने में अक्षम हैं। ऐसे विद्यार्थियों के लिए प्रदेश सरकार ने निशुल्क टैबलेट व स्मार्टफोन योजना शुरू की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed