फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cabinet Minister Babyrani Maurya to adopt one thousand malnourished children in Mathura

Agra: 1000 कुपोषित बच्चों को गोद लेंगी कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य, जिले में शुरू किया संभव अभियान

Fri, 19 Aug 2022 09:24 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 19 Aug 2022 09:24 PM IST
सार

संभव अभियान में बच्चों के अच्छे स्वास्थ, पोषण पर विशेष जोर रहेगा। अभियान की शुरुआत कैबिनेट मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र आगरा ग्रामीण से की है। यह अभियान तीन महीने तक चलेगा। 

विज्ञापन
Cabinet Minister Babyrani Maurya to adopt one thousand malnourished children in Mathura
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने वितरित कीं पोषण किट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा जिले में कुपोषण से जूझ रहे एक हजार बच्चों को महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मार्य गोद लेंगी। इन बच्चों को पौष्टिक आहार देकर तंदुरस्त बनाया जाएगा। इसके लिए तीन महीने तक जिले में संभव अभियान चलेगा। कुपोषण की रोकथाम के लिए गतिविधियां होंगी। 15 अगस्त से जिले में इस मुहिम की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन


पहले चरण में ग्रामीण बच्चों को चिह्नित किया जा रहा है। शुरुआत भी कैबिनेट मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र आगरा ग्रामीण से की है। इसके लिए गांव-गांव आंगनबाड़ी सहायिकाएं, आशाएं, स्वास्थ कार्यकत्रियां व ग्राम प्रधानों को जिम्मेदारी दी गई है। इनकी मदद से ऐसे बच्चों का डाटा इकठ्ठा किया जा रहा है जो शारीरिक रूप से कमजोर हैं। 

विज्ञापन

तीन महीने तक चलेगा अभियान

बच्चों के अच्छे स्वास्थ, पोषण पर विशेष जोर रहेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी आदिश मिश्रा के अनुसार तीन महीने तक तीन थीमों पर अभियान चलेगा। जिसमें पहले माह में स्तनपान की थीम होगी। दूसरे माह में आहार और तीसरे में पोषण थीम पर जन जागरुकता व अन्य गतिविधियां होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी रानी मौर्य का कहना है कि इस मुहिम से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ में सुधार आएगा। गोद लिए एक हजार बच्चों में बदलाव लाना है। उन्होंने कहा स्तनपान नहीं कराने से बच्चे कुपोषित होते हैं। अति कुपोषित, कुपोषित व कम वजन वाले बच्चों की पोषण स्थिति में सुधार आएगा। इसके लिए बच्चों को पोषण किट भी वितरित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed