फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   caa, nrc, police, cab

शहर से लेकर गांव तक पुलिस-प्रशासन ने किया शक्ति प्रदर्शन

Sat, 21 Dec 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
caa, nrc, police, cab
21एमएनपी-14-शहर के तांगा स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते एसडीएम रजनीकांत पांडेय व सीओ अभय ? - फोटो : MAINPURI
ेभोगांव/किशनी/कुसमरा/घिरोर/कुरावली/बेवर/औंछा। नागरिकता संशोधन कानून के बाद प्रदेश के कई जिलों में शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन को लेकर जिले में भी प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर है। शनिवार को प्रशासन ने जिले भर में पैदल मार्च कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। मजिस्ट्रेट और पुलिस ने अराजकतत्वों को चेतावनी दी।
विज्ञापन

भोगांव में जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह और एसडीएम पीसी आर्य के साथ नगर में पैदल मार्च किया। घंटाघर से लेकर, छोटा बाजार, जामा मस्जिद होते हुए चुंगी तक उन्होंने निरीक्षण किया। उच्चाधिकारियों ने चिह्नित स्थानों पर चौकसी रखने व कोई भी घटना होने पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ प्रयांक जैन, प्रभारी निरीक्षक पहुप सिंह आरएस गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

आलीपुर खेड़ा में सेक्टर मजिस्ट्रेट यूआर खान ने इंस्पेक्टर एसआर गौतम और चौकी प्रभारी सतेंद्र सिंह के साथ नगर में निरीक्षण किया। उन्होंने जामा मस्जिद, ईदगाह, मैन बाजार, टेंपो अड्डा पर निरीक्षण कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। घिरोर में एसडीएम अनिल कुमार कटियार ने थान प्रभारी आदित्य कुमार व ईओ सुभाष चंद्र के साथ निरीक्षण कर लोगों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि किसी भी अप्रिय घटना के मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेवर में तहसीलदार कमल कुमार ने लोगों से बात कर उन्हें समझाया। कहा कि आपसी मेल मिलाप को कायम रखें। इस दौरान इंस्पेक्टर जसवीर सिंह सिरोही मौजूद रहे। कुरावली में अपर जिलाधिकारी बी राम ने एसडीएम अनूप कुमार के साथ नगर में पैदल मार्च किया। उन्होंने नगर के बाईपास रोउ, कौओटोला, दिवरई गेट, गल्ला मंडी, सदर बाजार में लोगों को सचेत किया कि वे अफवाहों से बचें।

औंछा में तहसीलदार घिरोर अजीत कुमार व थानाध्यक्ष औंछा ओमप्रकाश सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
कुसमरा में सेक्टर मजिस्ट्रेट उत्तम तिवारी ने निरीक्षण के साथ ही लोगों से शांति बहाल रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि वे किसी के भी बहकावे में न आएं। अगर कोई समस्या या परेशानी है तो सूचित करें। चौकी प्रभारी विजय वर्मा सिंह चंदेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनय शुक्ला, अनूप पांडेय, ताहिर हुसैन अंसारी, सभासद असरफ अंसारी, कैलाश गुप्ता, नवीन पांडेय, कमल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed