फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   caa, nrc, cab, pm, bjp, amit shah

नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए लाभकारी: प्रमोद गुप्ता

Tue, 24 Dec 2019 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
caa, nrc, cab, pm, bjp, amit shah
24एमएनपी-11-भाजपा कार्यालय पर आयोजित नागरिकता संशोधन कानूने गोष्ठी में मौजूद भाजपा पदाधिकारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नागरिकता संशोधन कानून देश के लिए लाभकारी है। इसके लागू होने से बौखलाए विरोधी दल जनता को गुमराह कर रहे हैं। इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है। यह बातें मंगलवार को भाजपा ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने कहीं।
विज्ञापन

भोगांव रोड स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को एक गोष्ठी हुई। इसमें ब्रज क्षेत्र उपाध्यक्ष ने कहा भाजपा राष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर किसी कीमत पर समझौता नहीं करेगी। भाजपा के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि है। केंद्र सरकार की नीतियां गरीबों के लिए लाभकारी हैं। जिनका समाज के सभी वर्ग के लोगों को बिना भेदभाव के लाभ मिल रहा है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की अब जिम्मेदारी है कि केंद्र और प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव जाकर लोगों को दें। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राठौर ने कहा देश की जनता केंद्र सरकार के निर्णयों के साथ है। विरोधी दल अब केवल बौखलाकर लोगों को बरगला रहे हैं। पूर्व विधायक अशोक चौहान ने कहा भाजपा का लक्ष्य सबका साथ सबका विकास है। इसी के तहत सरकार काम कर रही है। जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ता काम करें। बूथ स्तर पर संगठन के लिए काम करें। शिवओंकार नाथ पचौरी, अरविंद तोमर, शिवदत्त भदौरिया, कलक्टर सिंह राजपूत, मंजूषा चौहान, अनुराग पांडेय, प्रेमसिंह शाक्य, मनोरमा सिंह, सौरभ दुबे, रमाशंकर तिवारी, आलोक अग्निहोत्री, विमला राजपूत, वीरेंद्र शाक्य, चंद्र मोहन सक्सेना, भूपेंद्र यादव, अरुण प्रताप सिंह मौजूद रहे ।
विज्ञापन

बूथ स्तर पर होगा कार्यक्रम
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती भाजपा बूथ स्तर पर मनाएगी। मीडिया प्रभारी सौरभ दुबे ने बताया पार्टी पदाधिकारी बूथ स्तर पर पहुंचकर कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed