फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   caa, cab, nrc, police

गांव-कस्बों से लेकर जिले की सीमाओं तक रही चौकसी

Sat, 21 Dec 2019 10:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
caa, cab, nrc, police
21एमएनपी-10-शहर के देवी रोड पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त करते पुलिसकर्मी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। राष्ट्रीय संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर देशभर में हो रहे हिंसक प्रदर्शनों को देखते हुए शनिवार को भी जिले में अलर्ट रहा। शहर के साथ ही गांव-कस्बों से लेकर जिले की सीमाओं तक चौकसी रही। फिरोजाबाद सीमा पर पुलिस फोर्स के साथ ही एसडीएम और सीओ की तैनाती रही। वहीं शुक्रवार को करहल में हुए सांकेतिक प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को विशेष सतर्कता रही। खुद डीएम और एसपी ने यहां पैदल मार्च किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर पड़ोसी जनपद फिरोजाबाद में भी उपद्रवियों ने बवाल काटा। लगातार बिगड़ रहे माहौल को देखते हुए जिले में भी अलर्ट जारी है। शनिवार को जनपद की सीमाओं पर विशेष चौकसी बरती गई। सबसे ज्यादा सतर्कता फिरोजाबाद की सीमा पर रही। अरांव पर एसडीएम, बीडीओ और थाना पुलिस मुस्तैद रही। वहीं करहल में शुक्रवार की तुलना में शनिवार को अधिक सख्ती बरती गई। मिश्रिम आबादी के साथ ही मुस्लिम बस्तियों में डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय ने पैदल मार्च किया। उन्होंने लोगों से वार्ता की और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
विज्ञापन

इसके साथ ही शहर में एसडीएम रजनीकांत, सीओ अभय नरायन राय ने पुलिस फोर्स के साथ मोर्चा संभाला। दोनों अधिकारी पुलिस और पीएसी के साथ गश्त करते रहे। पुलिस की ओर से जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिश्रित आबादी पर रही नजर
मिश्रित आबादी के साथ ही मुस्लिम बस्तियों और धार्मिक स्थलों पर पुलिस और अफसरों की नजर रही। शुक्रवार की रात में भी फोर्स की तैनाती रही। धर्म गुरुओं से भी प्रशासन की ओर से लोगों को जागरूक करने की अपील की गई है।

डीएम-एसपी ने जारी किया संदेश
डीएम और एसपी ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। जिलाधिकारी ने सोशल मीडिया पर मैसेज शेयर करके कहा है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं एसपी ने मैसेज शेयर करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के भ्रामक संदेश प्रसारित न करें। माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed