{"_id":"61b39678a5269758d044d0f9","slug":"by-election-gram-panchayat-notification-kasganj-news-agr5174694174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायत उपचुनाव के लिए जारी हुई अधिसूचना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले के रिक्त एक ग्राम प्रधान और 29 पंचायत सदस्यों के पद के लिए होने वाले उपचुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। इन पदों के लिए 12 दिसंबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन संबंधी संपूर्ण प्रक्रिया संबंधित विकास खंड कार्यालय पर होगी।
पंचायतों के रिक्त पदों के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा कार्यक्रम जारी करने के बाद डीएम हर्षिता माथुर ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव के लिए 12 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल होंगे। जबकि 13 दिसंबर को कार्य की समाप्ति तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 14 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी हो सकेगी। इसी दिन दोपहर तीन बजे से कार्य की समाप्ति तक प्रतीक आवंटन होंगे। 20 दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 21 दिसंबर को सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक मतगणना होगी। नामांकन प्रक्रिया और मतगणना संबंधी कार्य संबंधित विकास खंड कार्यालय पर होगा। डीएम ने कहा कि समय सारिणी के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाशों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। निर्वाचन कोविड 19 व अन्य किसी महामारी के संबंध में राज्य आपदा प्रबंध, राष्ट्रीय आपदा प्रबंध, राज्य तथा केंद्र सरकार द्वारा समय समय पर निर्गत दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन होते हुए संपन्न कराए जाएंगे।
इन पदों पर होगा उपचुनाव
कासगंज में ग्राम पंचायत मनोटा प्रधान पद और ग्राम पंचायत बहोरा में वार्ड 2, इखौना में वार्ड 1, कांतौर वार्ड 4 सदस्य पद, अमांपुर में ग्राम पंचायत नौआबाद वार्ड 11, जारई वार्ड 7, जाटऊ अशोकपुर वार्ड 9, बरीखेड़ा वार्ड 5, भगृवासिनी वार्ड 1, गंजडुंडवारा में ग्राम पंचायत अहमद देव नगर वार्ड 3, गनेशपुर भाटाना वार्ड 11, नगला भगना वार्ड 4, पटियाली ग्राम पंचायत नगला बेरू वार्ड 7, मेदपुर वार्ड 1 व 10, सहावर में ग्राम पंचायत कनोई वार्ड 4, कुवरपुर वार्ड 2,खोजपुर वार्ड 10, सिढ़पुरा में ग्राम पंचायत बसई वार्ड 7 व 12, सोरों में गुरहना लुहर्रा, वार्ड 2, तोलकपुर वार्ड 2, 8, 9 व 11, भाऊपुर वार्ड 7 व 9, उढ़ेर पुख्ता वार्ड 9, कुढ़ार वार्ड 13, चकेरी वार्ड 4 के सदस्य पद पर उपचुनाव होगा।