फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   businessman of Agra commits suicide by hanging himself in hotel in Vrindavan

Agra: वृंदावन के होटल में आगरा के व्यापारी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में जो लिखा हैरान करने वाला है

Wed, 20 Sep 2023 06:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 20 Sep 2023 06:53 PM IST
सार

आगरा के व्यापारी ने वृंदावन के होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइ़ड नोट में उसने जो लिखा वह हैरान करने वाला है।

विज्ञापन
businessman of Agra commits suicide by hanging himself in hotel in Vrindavan
man demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा निवासी एक व्यापारी ने मथुरा के वृंदावन स्थित एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह वृंदावन घूमने की बात कहकर घर से निकला था। उसके कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए। वह परिजन को ढांढस बंधाते रहे।

विज्ञापन


मामला फतेहाबाद थाना क्षेत्र के फतेहाबाद कस्बा का ही है। यहां की रहने वाली युक्ती गुप्ता ने बुधवार को थाने में तहरीर दी। बताया कि उसके पिता संजीव कुमार गुप्ता, ऑटो पार्टस की दुकान चलाते थे। उनकी दुकान अबंतीबाई चौक के पास शमसाबाद रोड पर थी। 18 सितंबर 2023 को वह घर पर वृंदावन घूमने जाने की बात कहकर गए थे।

विज्ञापन

वहां उन्होंने मथुरा कृष्णा रिसॉर्ट में कमरा लेने की बात बताई। 19 सितंबर की दोपहर करीब 12.30 बजे उन्होंने वीडियो कॉल करके श्री बांके बिहारी जी के दर्शन कराए। शाम को चार बजे वापस रिसॉर्ट पहुंचने की बात बताई। इसके बाद शाम को घर आने की बात कही, लेकिन शाम को फोन करने पर फोन बंद आने लगा। 

बताया कि रात में करीब 12 बजे फोन खुला लेकिन बात नहीं हो सकी। इसके बाद घर के परिजन थाने पहुंचकर सूचना दी। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज की। बुधवार की दोपहर मथुरा पुलिस का फोन आया। उन्होंने पिता के आत्महत्या करने की जानकारी दी। 

बताया गया कि संजीव को मंगलवार की रात आठ बजे रिसॉर्ट पहुंचा था। वह कमरा नंबर 103 पर अकेला रुका था। बुधवार की सुबह छह बजे कमरा खाली करना था। लेकिन दोपहर 11 बजे तक वह बाहर नहीं आया। इस पर होचल स्टाफ ने फोन पर संपर्क किया तो उसका फोन बंद आ रहा था। 

इसके बाद स्टाफ ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोला गया। संजीव फंखे पर फंदे से लटक रहा था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस को वहां एक विजिटिंग कार्ड मिला। इस पर घर और रिस्तेदार के नंबर लिखे थे। पुलिस ने फोन करके घर में सूचना दी। 
विज्ञापन

वहीं मौके पर सुसाइड नोट भी मिला। इस पर संजीव ने आत्महत्या के पीछे का कारण कर्ज लिखा था। लिखा था कि फतेहाबाद क्षेत्र के आसपास के चार लोगों ने उनसे 20 लाख रुपये उधार लिए थे। वह पैसा वापस नहीं दे रहे थे। संजीव ने बाजार से कुछ पैसा उधार लिया था, कर्जदार अपना पैसा वापस मांग रहे थे। इससे वह तनाव में थे और यह कदम उठाया। संजीव को दो बेटियां आईसी गुप्ता (21), युक्ति गुप्ता (19) और एक बेटा अगम गुप्ता (17) है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed