फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman murdered with sharp weapon in Mainpuri

मैनपुरी में व्यापारी की हत्या: बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 23 Dec 2021 09:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी
अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 23 Dec 2021 09:46 AM IST
सार

मैनपुरी के बेवर में एक व्यापारी की हत्या से सनसनी फैल गई। बुधवार देर रात को अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
Businessman murdered with sharp weapon in Mainpuri
दुकान के बाहर खड़े पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना बेवर क्षेत्र में बुजुर्ग व्यापारी की हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह उनका शव बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान में मिला। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से बुजुर्ग की हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है। उधर, बुजुर्ग की हत्या से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। व्यापारियों में आक्रोश है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव रसूलाबाद निवासी आशाराम दुबे (62) ने बेवर के नए ओवरब्रिज के पास नई दुकानों का निर्माण कराया है। जिसमें उनका बीच वाला पुत्र नवीन कुमार उर्फ मोनू दुबे सृष्टि बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान का संचालन करता है। रोजाना की तरह बुधवार रात करीब आठ बजे मोनू दुकान से आधा किलोमीटर दूर स्थित गांव रसूलाबाद चला गया।
विज्ञापन


कान के नीचे से बह रहा था खून
उसके पिता आशाराम दुबे दुकान के अंदर लेट गए। सुबह छह बजे मोनू जब दुकान पर पहुंचा तो दुकान का शटर थोड़ा खुला देखकर हैरान हुआ। जब उसने शटर को ऊंचा किया तो अंदर उसके पिता का शव जमीन पर पड़ा था। कान के नीचे चोट का निशान था, जिससे खून बह रहा था। यह सब देखकर मोनून घबरा गया और तेज चिल्लाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड द्वारा घटनास्थल पर जांच की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मधुवन सिंह और क्षेत्राधिकारी भोगांव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या किसने की है,  यह अभी पता नहीं चल सका है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed