फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Businessman missing, family worried

कारोबारी लापता, परिजन परेशान

Tue, 07 Dec 2021 01:18 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Businessman missing, family worried
आगरा। टेढ़ी बगिया में सरसों के तेल और रिफाइंड की ट्रेडिंग का कारोबार करने वाले आकाश गुप्ता (22) 29 नवंबर से लापता हैं। वह दुकान से बाजार जाने की कहकर निकले थे। सात दिन से परिजन उनकी तलाश में लगे हैं। परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई है। वो अनहोनी की आशंका से चिंतित हैं।
विज्ञापन

कालिंदी विहार निवासी संतोष गुप्ता की शाहदरा पर ट्रांसपोर्ट कंपनी है। उन्होंने बताया कि टेढ़ी बगिया मंडी में उनका सरसों के तेल और रिफाइंड की ट्रेडिंग का कारोबार है। इस पर बड़े भाई राजेंद्र गुप्ता के बेटे सचिन और अकाश गुप्ता के साथ उनके बेटे बैठते हैं। 29 नवंबर को दोपहर 12 बजे आकाश घर से दुकान पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद अपने भाई सचिन से एक हजार रुपये लेकर बाजार जाने की कहकर चला गया। इसके बाद लौटकर नहीं आया। फोन मिलाया, लेकिन लगा नहीं।
विज्ञापन

उसका एक्टिवा दुकान के बाहर ही खड़ा था। उसकी डिकी में मोबाइल रखा मिल गया, जोकि फ्लाइट मोड पर लगा हुआ था। आकाश की दोस्तों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका। पुलिस पीड़ित परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान हैं। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि कारोबारी अपना मोबाइल एक्टिवा की डिकी में ही छोड़कर गया है। उन्होंने किसी और मोबाइल का इस्तेमाल किया नहीं है। उनके परिचित और दोस्ताें के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है, जिससे कारोबारी का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

चाचा संतोष ने बताया कि वह आकाश की खुद ही तलाश में लगे हैं। उन्होंने आगरा फोर्ट स्टेशन के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए। इसमें पता चला कि आकाश 29 नवंबर की सुबह 11:30 बजे फोर्ट स्टेशन पहुंचा था। इसके बाद 11:49 बजे निकल जाता है। फिर घर पहुंचता है। 12 बजे घर से निकल जाता है। उसके किसी परिचित ने फिरोजाबाद में होने की जानकारी दी थी। इस पर वह बताए गए स्थान पर गए, लेकिन वो नहीं मिला। परिजन अब उसके पोस्टर चस्पा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed