{"_id":"60dc1fe98ebc3ebc8606b1a2","slug":"businessman-fight-with-miscreant-in-jewelers-shop-crime-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार ने दिखाया साहस: तमंचा तानकर घुसे बदमाश को सराफ ने झाड़ू मार कर भगाया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकानदार ने दिखाया साहस: तमंचा तानकर घुसे बदमाश को सराफ ने झाड़ू मार कर भगाया, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
Wed, 30 Jun 2021 01:10 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 30 Jun 2021 01:10 PM IST
सार
पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बदमाश की तलाश कर रही है। आरोपी कैमरे में कैद हो गया है।
विज्ञापन
आगरा: दुकान लूटने आए बदमाश को भगाने के बाद पड़ताल करती आगरा पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर चार में बुधवार सुबह तमंचा लेकर लूट करने आए बदमाश को सराफ विनोद कुमार जौहरी ने साहस दिखाते हुए दौड़ा लिया। बदमाश तमंचा तानकर तिजोरी खोलने का दबाव बना रहा था। सराफ ने पहले शोर मचाया, बाद में उस पर झाड़ू मार दी। यह देखकर बदमाश भाग निकला। कुछ लोगों ने पीछा किया, लेकिन वो हाथ नहीं आ सका। पुलिस ने बदमाश की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आवास विकास कॉलोनी, जगदीशपुरा के सेक्टर चार ए निवासी विनोद कुमार ने बताया कि घर के बाहर ही बने जौहरी मार्केट में उनकी जेवरात की दुकान है। बुधवार सुबह तकरीबन साढ़े नौ बजे दुकान खोलने के बाद वे झाड़ू लगा रहे थे। दस बजने से दो मिनट पहले एक युवक आया। उसने बैग रखने के बाद तमंचा निकाल लिया। इसके बाद तिजोरी से गहने निकालने की कहने लगा। उसने अपना चेहरा छिपा रखा था। बदमाश काफी दुबला पतला था। 20 साल की उम्र थीं।
विज्ञापन
मैने बदमाश को देख सोचा कि इसे तो खुद ही पकड़ लेंगे। मैने पहले दुकान के बाहर लगी घर की घंटी का बटन दबा दिया। यह घंटी परिवार के लोगों को सचेत करने के लिए है कि किसी तरह की समस्या है। इसके बाद शोर मचाया, घर के लोगों को नाम लेकर बुलाने लगा। इस पर बदमाश घबरा गया। मैने अपना हथौड़ा ढूंढा पर वो मिला नहीं, झाड़ू हाथ में आयी तो उसी से बदमाश को मारने लगा। इस पर बदमाश वहां से भाग गया। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार आ गए। वह भी बदमाश के पीछे दौड़े, लेकिन वो पकड़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज चेक किए
सूचना पर थाना जगदीशपुरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। उसमें पूरी घटना कैद हो गई। पुलिस ने बदमाश के भागने वाले रास्ते के फुटेज चेक किए। बदमाश दुकान से भागकर बोदला-जगदीशपुरा रोड पर आया। इसके बाद बोदला की तरफ भागा। इसके बाद किसी फुटेज में नजर नहीं आया। पुलिस को आशंका है कि बदमाश बोदला चौराहे की तरफ न जाकर आवास विकास कॉलोनी की तरफ ही लौटकर भाग गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
सराफ के साहस पर लोगों ने किया सलाम
सराफ ने साहस दिखाते हुए जिस अंदाज में बदमाश को भगा दिया, उसी तारीफ लोगों ने भी की। सराफ एसोसिएशन के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बदमाश को पकड़ने की मांग की। वहीं सराफ के साहस पर सलाम किया।
आगरा सचिन चौहान हत्याकांड: 21 जून को रची गई हत्या की साजिश, खबर में पढ़िए कब क्या हुआ?