{"_id":"5db726fe8ebc3e012d681f21","slug":"businessman-die-due-to-electric-current-at-shop-goes-for-diwali-pooja","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरीः दिवाली पूजन करने गए सराफा व्यापारी की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरीः दिवाली पूजन करने गए सराफा व्यापारी की करंट लगने से मौत, परिवार में मचा कोहराम
Tue, 29 Oct 2019 12:13 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 29 Oct 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
सराफा व्यापारी की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली की रात घर में पूजन के बाद दुकान में पूजा करने गए सराफा व्यापारी की करंट लगने से मौत हो गई। दरअसल दुकान के शटर में करंट प्रवाहित हो रहा था। दुकान खोलने के लिए शटर को हाथ लगाते ही व्यापारी करंट की चपेट में आकर चिपका रह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ये भी पढ़ें: भीड़ देख फूल गए तेजप्रताप यादव के हाथ पांव, रद्द किया गोवर्धन पूजा का कार्यक्रम
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव तारापुर निवासी 45 वर्षीय शिवशंकर वर्मा की गांव में ही आभूषणों की दुकान है। रविवार शाम वह घर में दीपावली पूजन के बाद साढ़े सात बजे दुकान पर पुजा करने गए।
विज्ञापन
दुकान खोलते समय शटर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर वह बेसुध होकर गिर गए। आसपास के लोगों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजन आनन फानन उन्हें जिला अस्पताल ले गए।

वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।व्यापारी की मौत के बाद पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो बेटे व दो बेटियां हैं। घर में त्योहार की खुशियां गम में बदल गईं।
बड़ा भी हो सकता था हादसा
सराफा व्यापारी के परिजनों व स्थानीय लोगों ने बताया कि दुकान में शटर से लेकर दीवारों तक में करंट प्रवाहित हो रहा था। जब व्यापारी दुकान में घुसा इस दौरान यदि कोई साथ होता तो वह भी करंट की चपेट में आ जाता। करंट लगने के बाद दुकान से धुंआ उठने लगा था।