{"_id":"5dc3c69a8ebc3e5af93344c3","slug":"businessman-committed-suicide-due-to-recovery-of-electricity-department-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विद्युत विभाग की वसूली से तंग व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत विभाग की वसूली से तंग व्यापारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 07 Nov 2019 12:54 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 07 Nov 2019 12:54 PM IST
विज्ञापन
suicide crime
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के गांव गढ़ी गोसांई में एक व्यापारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार की सुबह उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। मृतक के परिजनों ने विद्युत विभाग के जेई व संविदाकर्मी पर वसूली का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। परिजनों ने दोनों के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी गोसांई निवासी कुनुआ राम (68) पुत्र गया प्रसाद गांव में आटा चक्की और स्पेलर (सरसों का तेल निकालने वाली मशीन) चलाते थे। उनके नाम से बिजली कनेक्शन था, लेकिन विद्युत विभाग कर्मचारियों ने केबिल नहीं डाली थी बल्कि कहीं दूर से विद्युत लाइन खिंचवा दी थी।
आरोप है कि इसके एवज में जेई और संविदाकर्मी महीनेदारी लेते थे। मृतक कारोबारी के भतीजे अशोक ने बताया कि बुधवार को विभाग की टीम ने आटा चक्की पर छापा मारा। इसके बाद रात में संविदाकर्मी जगदीश उनसे 50 हजार रुपये वसूल कर ले गया और पांच लाख और देने की कह गया।

कार्रवाई का डर दिखाकर मांगे पांच लाख रुपये
परिजनों के अनुसार विद्युत विभाग के कर्मचारियों की महीनेदारी से कुनुआ राम बेहद परेशान थे। इस बार कार्रवाई का डर दिखाकर उनसे पांच लाख रुपये मांगे गए थे। इतनी रकम उनके पास नहीं थी। इसी के चलते रात में उन्होंने गमछे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
गुरुवार सुबह जब परिजनों ने उनका शव कमरे में लटका देखा तो चीख-पुकार मच गई। व्यापारी की मौत से आक्रोशित परिजनों ने आरोपी विद्युत कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। उन्होंने विद्युत विभाग के जेई और संविदाकर्मी के खिलाफ तहरीर दी है।