फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Buses found after waiting for hours at the bus stand

Agra News: बस अड्डे पर घंटों इंतजार के बाद मिलीं बसें

Wed, 15 Nov 2023 11:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Nov 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Buses found after waiting for hours at the bus stand
कासगंज। भाई दूज पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी तो बसों की व्यवस्था बनाने व यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के रोडवेज के दावे फेल हो गए। यात्रियों की भीड़ के आगे परिवहन निगम की बनाई गई योजना धरी रह गई। बसों की किल्लत के चलते यात्रियों को बस अड्डे पर घंटों इंतजार करना पड़ा। बस में स्थान पाने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बुधवार को भाई दूज पर सुबह से ही बड़ी संख्या में भाई अपनी बहनों के यहां और बहनें भाइयों के घर जाने के लिए निकले। अधिक भीड़ के कारण रोडवेज की बनाई व्यवस्था ध्वस्त नजर आई। यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए बसों का घंटों इंतजार करना पड़ा। जो भी बस स्टैंड पर आती यात्री उसमें स्थान पाने के लिए उसके पीछे दाैड़ पड़ते। बस में स्थान पाने के लिए यात्रियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। सामान और बच्चों को खिड़की से ही बसों के अंदर पहुंचाए। दिक्कत इतनी थी कि जो बस दूसरे स्टेशन से आ रही थी उसमें भी यात्रियों की संख्या अधिक होने से जगह नहीं मिल रही थी। यात्रियों को खड़े होकर ही गंतव्य तक यात्रा करना पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed