फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   buses crisis, 28 gone for election duty, 40 left

चुनाव में गईं निगम की बसें, यात्रा के लिए भटक रहे यात्री

Mon, 07 Feb 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
buses crisis, 28 gone for election duty, 40 left
कासगंज चुनाव में गईं निगम की बसें, यात्रा के लिए भटक रहे यात्री खबर से संबंधित फोटो बस स्टैंड पर बस - फोटो : KASGANJ
कासगंज। कासगंज डिपो से 28 बसें प्रथम चरण के चुनाव के लिए भेजी जा चुकी हैं। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अभी 40 बसों के सहारे जनता को परिवहन सेवाएं दी जा रहीं हैं। प्रतिदिन सैकड़ों यात्री कासगंज से यात्रा करते हैं। कासगंज से बरेली-मथुरा की ओर पहले से ही सीधी बसें नहीं हैं। वहीं दिल्ली मार्ग पर बसों की संख्या काफी कम हो गई है। इस मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाने का दावा हवा-हवाई साबित हो रहा है। 80 बसों का बेड़ा है, जिसमें से 28 बसें चुनाव के लिए चली गई हैं, जबकि 12 बसें खटारा हो चुकी हैं। मात्र 40 बसों के सहारे कासगंज डिपो से विभिन्न दिशाओं के लिए यात्रा की जा रही है। यात्री बेहद परेशान हैं। घंटों तक बसों के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को बसों के अभाव में यात्री काफी परेशान दिखाई दिए। कुछ यात्रियों ने तो डग्गेमार वाहनों का सहारा लिया, लेकिन सभी दिशाओं के लिए डग्गेमार वाहन भी नहीं हैं।
विज्ञापन

- लगभग तीन घंटे से मथुरा के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक कोई भी बस नहीं मिल पा रही है। निगम की बसें हैं नहीं और डग्गेमार वाहन भी नहीं मिल रहे हैं। - रामस्वरूप।
विज्ञापन

- दिल्ली की ओर यात्रा करनी है। सुबह आठ बजे से दोपहर 11 बजे तक यहां दिल्ली की ओर जाने वाली कोई बस नहीं है। कोई संतोषजनक उत्तर भी नहीं दे रहा है। - सुनील।
विज्ञापन
विज्ञापन

- 28 बसें चुनाव के लिए भेजी गई हैं। बसों की कमी हो गई है, लेकिन जो बसें हैं उनके फेरे बढ़ा दिए गए हैं। यात्रियों को समस्या न हो ऐसी व्यवस्था बनाई जा रही है। - बृजेश कुमार, डिपो सहायक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed