फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus Turned Into Ball Of Fire On lucknow Expressway People Jumped From Windows in agra

UP: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस में लगी आग, खिड़कियों के शीशे तोड़ कूदे यात्री, बोले- जोरदार झटके से उड़ी नींद

Thu, 12 Dec 2024 09:32 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 09:32 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बस में आग लग गई। लपटों ने जैसे ही बस को घेरा तो चालक और परिचालक कूदकर भाग निकले। यात्रियों में चीख पुकार मच गई। किसी ने गेट से तो किसी ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन
Bus Turned Into Ball Of Fire On lucknow Expressway People Jumped From Windows in agra
बस में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में अंबाला से सवारी लेकर बिहार जा रही डबल डेकर बस में आग लग गई। लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 21 पर हुए इस हादसे के बाद यात्रियों में चीख पुकार मच गई। खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन




 

पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार सुबह 6:15 की करीब पटियाला अंबाला से बिहार लगभग 60 सवारी  लेकर जा रही डबल डेकर बस जैसे ही थाना फतेहाबाद क्षेत्र की सीमा में लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर-21 पर पहुंची तो अचानक टायरों में आग लग गई। इस दौरान ड्राइवर के द्वारा बस को रोक दिया गया। जानकारी से बस में चीख पुकार मच गई। बड़ी मुश्किल से सवारियों ने शीशे  तोड़कर अपनी जान बचाई।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर यूपीड़ा की टीम और फतेहाबाद पुलिस फायर ब्रिगेड के साथ पहुंच गई। आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में बस के अंदर रखा यात्रियों का सामान जलकर राख हो गया। चौकी इंचार्ज लुहारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि यात्रियों के द्वारा बताया गया है कि टोल प्लाजा से पांच किलोमीटर पहले टायरों में आग लगने की सूचना की जानकारी हुई थी, तभी बस ड्राइवर से बस रोकने को कहा गया था, लेकिन बस ड्राइवर के द्वारा बस को नहीं रोका गया है। यात्रियों की शिकायत के बाद पुलिस ने ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed