फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus stand

बस स्टैंड पर दूसरे गेट से भी आवागमन रोका

Mon, 02 Nov 2020 11:06 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
bus stand
मैनपुरी। रोडवेज बस स्टैंड के दूसरे द्वार पर भी बल्लियां लगाकर आवागमन रोक दिया गया है। बस स्टैंड परिसर के बाहरी हिस्से से ही बसों का संचालन किया जा रहा है। इससे सड़क पर यातायात बाधित हो रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टैंड के फर्श की जांच में निर्माण मानक विहीन पाया गया है। शासन के निर्देश पर कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम शीघ्र ही नए सिरे से फर्श बनाने का काम शुरू करेगी। स्टेशन प्रभारी अशोक कुमार वर्मा की देखरेख में मंगलवार को बल्लियां लगाकर दूसरे द्वार पर भी बल्लियां लगाकर आवागमन बंद किया गया है।
विज्ञापन

बसों का बाहरी परिसर से संचालन शुरू कराया गया है। सड़क किनारे बसों को खड़ा करने से यातायात बाधित होने पर मंगलवार की दोपहर बस स्टैंड पहुंचे कोतवाली प्रभारी ने बसों को परिसर में ही खड़ा कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से बस स्टैंड परिसर के दोनों प्रवेश द्वार बंद किए गए हैं। बसों को अंदर जाने से रोकने के लिए दो कर्मचारी तैनात किए गए हैं। कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम जब तक काम करेगी तब तक आवास विकास से ही बसों का संचालन होगा।

अस्थायी बस स्टैंड पर दी जाएंगी सुविधाएं
एक सप्ताह में ही आवास विकास में एलआईसी कार्यालय के पास से रोडवेज बसों का संचालन होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए अस्थायी बुकिंग और पूछताछ केंद्र भी बनाए जाएंगे। नवंबर में ही कार्यदायी संस्था फर्श को नए सिरे से बनाने का काम शुरू करेगी। इसके चलते रोडवेज के अधिकारियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed