{"_id":"62daf567dfe30251192364f0","slug":"bus-service-started-from-barnahal-to-delhi-mainpuri-news-agr541051364","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरनाहल से दिल्ली तक बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरनाहल से दिल्ली तक बस सेवा शुरू
विज्ञापन
मैनपुरी। रोडवेज ने बरनाहल से दिल्ली तक के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। मैनपुरी से बरनाहल जाने वाली दोनों रोडवेज बसों को दिल्ली तक के लिए बढ़ा दिया गया है। बरनाहल से दिल्ली तक के लिए शुरू हुई बस सेवा का लाभ करहल और बरनाहल क्षेत्र के लोगों को मिलेगा।
सपा शासन में बरनाहल में बनए गए रोडवेज बस स्टैंड से एक समय आठ बसों का संचालन आगरा, इटावा और दिल्ली तक किया जाता था। बाद में बस स्टैंड बंद हुआ तो बसों का संचालन भी बंद कर दिया गया। इसके बाद बरनाहल क्षेत्र के लोगों को आगरा, इटावा और दिल्ली जाने के लिए करहल अथवा सिरसांगज जाना पड़ता था। बरनाहल से रोडवेज सेवा शुरू करने की क्षेत्र के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे।
मैनपुरी डिपो से रोडवेज की दो बसों का संचालन बरनाहल के लिए दो सप्ताह पहले शुरू किया गया था। क्षेत्रीय लोगों की मांग पर इन बसों को बरनाहल से दिल्ली तक के लिए बढ़ाया गया है। मैनपुरी डिपो से बरनाहल के लिए पहली बस सुबह आठ बजे और दूसरी बस सुबह नौ बजे जाएगी। बरनाहल से दोनों बसें सिरसागंज होते हुए दिल्ली तक जाएंगी। दिल्ली से उसी दिन बसों की वापसी होगी। एआरएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों बसों का मार्ग विस्तार किया गया है। अन्य मार्गों पर संचालित होने वाली बसों के मार्ग विस्तार का प्रस्ताव विचाराधीन है।