{"_id":"5d7daec68ebc3e93ab3b76c4","slug":"bus-road-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, दो यात्रियों की मौत, 18 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़े ट्रक से टकराई बस, दो यात्रियों की मौत, 18 घायल
Mon, 16 Sep 2019 10:16 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस रविवार की तड़के करीब पौने चार बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर नौहझील के गांव कौलाना (माइल स्टोन-66) के पास खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग घायल हो गए।
इनमें तीन सीआईएसएफ के जवान भी बताए जा रहे हैं। हादसे की वजह बस चालक को नींद की झपकी आना बताया जा रहा है। बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर किसी तरह से घायलों को निकाला गया। सभी को जेवर अस्पताल में भर्ती कराया है।
आजमगढ़ से दिल्ली के आनंद बिहार जा रही इस लग्जरी बस में 45 सवारियां थीं। सभी दिल्ली जा रहे थे। पुलिस का कहना है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

Trending Videos
इन यात्रियों की हुई मौत
बस यात्रियों में मची चीखपुकार के बाद आसपास के लोग दौड़े और पुलिस को सूचना दी। किसी तरह से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाला गया और जेबर के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दानिश अहमद (28) पुत्र शकील अहमद निवासी तोप दरवाजा, रुस्तमनगर (लखनऊ) और मुकेश शर्मा (31) पुत्र श्रीप्रसाद शर्मा निवासी फतेहपुर (बुलंदशहर) की मौत हो गई, जबकि ओमप्रकाश (48) पुत्र अमीचंद और मोनू (32) भीकम निवासीगण खानपुर, स्याना (बुलंदशहर) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा 16 सवारियाें के हल्की फुल्की चोटें आई हैं। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि तत्काल घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
बस सवार यह हुए घायल
महेंद्र प्रसाद यादव, एसके तिवारी और विक्रमजीत यादव सीएसएफ के जवान हैं। इनके साथ अंगद, जितेंद्र, अंशू, परमजीत, रामाशीष, मोहम्मद अशरफ, महेंद्र, प्रदीप, मिस्बाहउद्दीन, दीवा और तीन अन्य घायल हुए हैं।