फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bus full of passengers going for Ganga bath overturned one and a half dozen injured

Kasganj: गंगा स्नान को जा रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल

Tue, 21 Mar 2023 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 01:46 PM IST
सार

बस सवार यात्री गंगा स्नान करने के लिए नरौरा घाट जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। बस किस वजह से पलटी इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन
Bus full of passengers going for Ganga bath overturned one and a half dozen injured
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में सोमवार की रात करीब तीन बजे ढोलना थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है। बस यात्री जिला फिरोजाबाद के रहने वाले हैं, जो  नरौरा गंगा घाट स्नान के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र ढोलना में वाहिदपुर के निकट स्नानार्थियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही चीत्कार मच गई। सूचना मिलते ही थाना ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पर सीओ अजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल से गंभीर रूप से घायल महिला सुशीला पत्नी महेंद्र निवासी नगला मछुआ जिला फिरोजाबाद को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बेसिक स्कूलों में परीक्षा या मजाक: शिक्षकों को लाने पड़े पेपर, आधा घंटा बाद शुरू हुई परीक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए घायल 

एलान सिंह पुत्र शंकरपाल निवासी नारखी, श्रीदेवी पत्नी कपूर सिंह निवासी कचमयी थाना खैरगढ़, ममता पत्नी विनोद , डॉली पुत्री राजनाथ, सोना पत्नी डालचंद निवासीगण मछुआ थाना मखनपुर, सुनीता पत्नी अमर सिंह , गुड्डी पत्नी बंटू निवासी सिरसागंज, सुशीला पत्नी महेंद्र पाल, सरिता पत्नी थान सिह, धनदेवी पत्नी गजराज सिंह,राधा पत्नी देवेंद्र निवासीगण नगला मछुआ थाना हसनपुर, विनोद पुत्र ओसपाल निवासी आगरा , संजू पुत्र मुन्नालाल निवासी मुरसेना, सावित्री पत्नी संजू,  शीला देवी पत्नी अमरनाथ निवासीगण नगला मछुआ जिला फिरोजाबाद का उपचार जिला अस्पताल में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed