{"_id":"641967ddc8ffd9fe44097073","slug":"bus-full-of-passengers-going-for-ganga-bath-overturned-one-and-a-half-dozen-injured-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: गंगा स्नान को जा रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: गंगा स्नान को जा रहे यात्रियों से भरी बस पलटी, डेढ़ दर्जन घायल
Tue, 21 Mar 2023 01:46 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:46 PM IST
सार
बस सवार यात्री गंगा स्नान करने के लिए नरौरा घाट जा रहे थे, तभी ये हादसा हो गया। बस किस वजह से पलटी इसकी जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में सोमवार की रात करीब तीन बजे ढोलना थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे बस में सवार यात्रियों में से डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है। बस यात्री जिला फिरोजाबाद के रहने वाले हैं, जो नरौरा गंगा घाट स्नान के लिए जा रहे थे।
थाना क्षेत्र ढोलना में वाहिदपुर के निकट स्नानार्थियों से भरी एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस के पलटते ही चीत्कार मच गई। सूचना मिलते ही थाना ढोलना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एम्बुलेंस के द्वारा अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी पर सीओ अजीत सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अस्पताल से गंभीर रूप से घायल महिला सुशीला पत्नी महेंद्र निवासी नगला मछुआ जिला फिरोजाबाद को अलीगढ़ रेफर किया गया है।
ये भी पढ़ें - बेसिक स्कूलों में परीक्षा या मजाक: शिक्षकों को लाने पड़े पेपर, आधा घंटा बाद शुरू हुई परीक्षा