फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus collided with truck on Yamuna Expressway in mathura

यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस, दो युवकों की मौत, कई घायल

Sun, 28 Jul 2019 10:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jul 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
bus collided with truck on Yamuna Expressway in mathura
हादसे में क्षतिग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे थम नहीं रहे हैं। मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में शनिवार रात एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। 

विज्ञापन


हादसा रात तकरीबन साढ़े 12 बजे एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 118 के समीप हुआ। बस में सवार अधिकांश लोग भिंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो दिल्ली जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी लगने के बीच बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई। 
विज्ञापन


टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


10 से अधिक लोग घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed