{"_id":"5d3d1ebd8ebc3e6d1a13e98f","slug":"bus-collided-with-truck-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस, दो युवकों की मौत, कई घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा, ट्रक से टकराई बस, दो युवकों की मौत, कई घायल
Sun, 28 Jul 2019 10:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:16 AM IST
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे थम नहीं रहे हैं। मथुरा के थाना महावन क्षेत्र में शनिवार रात एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पीछे से ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है, जबकि 10 से अधिक यात्री घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसा रात तकरीबन साढ़े 12 बजे एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 118 के समीप हुआ। बस में सवार अधिकांश लोग भिंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो दिल्ली जा रहे थे। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी लगने के बीच बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
विज्ञापन
टक्कर होते ही बस में चीख-पुकार मच गई। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
10 से अधिक लोग घायल हैं, जिन्हें अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि हादसे में मरने की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।