फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bus accident in soron kasganj

मध्य प्रदेश के श्रद्धालुओं की बस कासगंज में दुर्घटनाग्रस्त, मची चीख-पुकार, 19 घायल

Wed, 09 Oct 2019 12:22 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
bus accident in soron kasganj
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला
कासगंज-बरेली मार्ग पर मोपेड सवार को बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस सवार 18 श्रद्धालु घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। श्रद्धालु अपने परिजनों की अस्थि विसर्जन के बाद मध्य प्रदेश के मुरैना वापस जा रहे थे। हादसे में मोपेड सवार भी गंभीर घायल हो गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया है। 
विज्ञापन


मुरैना से आए श्रद्धालु अस्थि विर्सजन के बाद मंगलवार को बस से वापस जा रहे थे। सोरों कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मामो के करीब बस के सामने अचानक मोपेड सवार ब्रह्मानंद पुत्र रामचंद्र निवासी मामो आ गया। बस के चालक बासुदेव ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। बस की टक्कर से मोपेड सवार गंभीर घायल हो गया। 
विज्ञापन


बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हुई बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। पेड़ से टकराते ही बस में चीख पुकार मच गई। ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस सवारों को नीचे उतारा। जानकारी होने पर पुलिस भी पहुंच गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये श्रद्धालु हुए घायल

परसादी लाल पुत्र अंतराम, दक्को बाई पत्नी अंतराम, संजय(10) पुत्र मलखान, अमर लाल पुत्र नकतू निवासी सतनवाड़ा, फूलो देवी पत्नी सुगड़ सिंह, सुगड़ सिंह पुत्र गजराज निवासी अतवेई जिला सीवरी, केशव पुत्र नंदकिशोर, हरि सिंह कुशवाह पुत्र सियाराम, निवासी असमानी, रोशन पुत्र दयाराम, वागिनी पत्नी मोती, मोती पत्नी बोहरे, सुशीला पत्नी बारेलाल, मीरा पत्नी रोशन निवासी डोंगरपुर जिला सोपोर, शिवकुमार शुक्ल पुत्र वासुदेव, राकेश शुक्ला, पुत्र रामस्वरूप, विकास शुक्ला पुत्र महेश चंद्र, ललित पत्नी पत्नी महेश शुक्ला निवासी केलारस एवं परिचालक राकेश शर्मा पुत्र रामजी लाल निवासी मुरैना घायल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed