{"_id":"60b5b4321700a36aaf0780bb","slug":"bus-accident-at-agra-lucknow-expressway-goes-to-bihar-one-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़ी बस में ट्रक घुसा, एक की मौत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर खड़ी बस में ट्रक घुसा, एक की मौत चार घायल
Tue, 01 Jun 2021 09:44 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:44 AM IST
सार
पानीपत से दरभंगा जा रही स्लीपर बस का टायर पंक्चर हो गया था। टायर बदलते समय पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक बस में घुस गया
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जनपद में कस्बा शिकोहाबाद के नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार तड़के हादसा घटित हो गया। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर सोमवार-मंगलवार की मध्य रात टायर बदलने के लिए खड़ी स्लीपर बस में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार घायल हुए हैं। हादसे की जानकारी होते ही यात्रियों में चीखपुकार मच गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और घायलों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
टायल बदलने के लिए खड़ी थी स्लीपर बस
नसीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्लीपर बस का टायर पंक्चर हो गया था। चालक ने बस को एक्सप्रेस वे पर साइड में खड़ा कर लिया और टायर बदलने लगा। इस दौरान कुछ यात्री भी बस से उतर कर नीचे खड़े हो गये। इसी दौरान रात लगभग दो बजे के करीब पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, जिससे वहां खड़े युवक नरेशपाल (25) पुत्र छुटैया पासवान (मझियान) निवासी थाना सदर दरभंगा बिहार की मौत हो गई, जबकि गोविंद पुत्र बंकर सिंह निवासी सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश, रितिक रोशन पुत्र उमाशंकर निवासी गाजीपुर बिहार के अलावा श्रीचंद्र पुत्र विक्रम निषाद मदियापुर सुल्तानपुर, नीतेश पुत्र लल्लन यादव मलहापुर घायल हो गये।
विज्ञापन
परिजनों को दी घटना की जानकारी
हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। हादसे की जानकारी होते ही नसीरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और गंभीर रूप से घायलों को एंबुलेंस से फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक फतेहबहादुर सिंह भदौरिया का कहना है कि मृतक के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- हमारे प्रधान: श्रमिक से बने ग्राम प्रधान, कहा-बरहन में जलनिकासी की व्यवस्था प्राथमिकता