{"_id":"60d59b6c8ebc3e33471b376a","slug":"bus-accident-after-colliding-with-electric-pole-at-inner-ring-road-agra-one-passenger-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा इनर रिंग रोड पर हादसा: अनियंत्रित बस बिजली के खंभे से टकराकर पलटी, एक यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा इनर रिंग रोड पर हादसा: अनियंत्रित बस बिजली के खंभे से टकराकर पलटी, एक यात्री की मौत
Fri, 25 Jun 2021 02:31 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 25 Jun 2021 02:31 PM IST
सार
बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। वहीं एक यात्री की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
आगरा: इनर रिंग रोड पर हादसे का शिकार हुई बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में इनर रिंग रोड पर गुरुवार रात एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। बस में सवार तीन यात्री घायल हो गए। वहीं एक यात्री की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
हादसा गुरुवार रात घटित हुआ। दिल्ली से आगरा की ओर आ रही बस रहनकलां टोल प्लाजा के पास बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। बस में सवार यात्री अंदर ही फंस गए और मदद के लिए चीख पुकार मचाने लगे। रात में राहगीरों की मदद से किसी तरह यात्री बस से बाहर निकल सके। हादसे की जानकारी पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में चार यात्री घायल हो गए। पुलिस ने चारों घायलों को एंबुलेंस से एसएन इमरजेंसी भेजा और बस को क्रेन की मदद से हटाया। एसएन इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद तीन यात्री अपने गंतव्य को चले गए वहीं एक गंभीर घायल यात्री को भर्ती किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त प्रतापगढ़ के लाल गंज थाना क्षेत्र में अगई निवासी संतराम के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है। वे प्रतापगढ़ से आगरा के लिए आ रहे हैं। यात्रियों ने बताया कि वे दिल्ली से लखनऊ के लिए बस में बैठे थे। देर रात वे बस में सो रहे थे। अचानक बस टकराने की आवाज हुई। इसके साथ ही जब आंख खुली तो बस दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी।
अपराजिता: अपनों ने छोड़ा...खुद तय की सफलता की डगर, शहर में बनाई पहचान, पढ़िए इनकी कहानी