{"_id":"612536ba8ebc3e7a004ec518","slug":"buried-in-the-crematorium-the-protest-was-attacked-mainpuri-news-agr504941979","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदुओं के शमशान पर दफनाए ताजिए, विरोध पर की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदुओं के शमशान पर दफनाए ताजिए, विरोध पर की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। नगर के मोहल्ला बागवान निवासी लोगों ने मंगलवार को एसपी को शिकायती पत्र देते हुए एक विशेष समुदाय के लोगों पर हिंदुओं के श्मशान घाट पर ताजिया दफनाने की शिकायत की है। लोगों ने विशेष समुदाय के लोगों पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का भी आरोप लगाया है। हिंदूवादी लोगों के साथ एसपी कार्यालय पर पीड़ितों ने प्रदर्शन करते हुए एसपी को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष गुड्डन पंड़ित के साथ मंगलवार को मोहल्ला बागवान के लोग एसपी कार्यालय पहुंचे। यहां एसपी को शिकायती पत्र देते हुए कृपाराम दिवाकर पुत्र लाल सहाय ने बताया कि 22 अगस्त को लगभग दो बजे वह देवी रोड स्थित ब्रह्मदेव धार्मिक स्थल के पास बैठा हुआ था। तभी एक विशेष समुदाय के लोग वहां पहुंचे और हिंदू समाज के श्मशान घाट पर तालिया दफनाने के लिए खोदाई करने लगे। जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उन लोगों ने उसके साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। हिंदूवादी लोगों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे बागवान के लोगों ने आक्रोश प्रकट करते हुए प्रदर्शन। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की गई। इस अवसर पर गुड्डन पंड़ित, कृपाराम दिवाकर, नत्थू सिंह, अजीत कुमार, अरविंद सिंह, गिरजा देवी, ममता कश्यप, कमला देवी आदि लोग मौजूद रहे।