फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   burglary at home of retired teacher in Agra has been solved

UP: कैटरिंग कर्मचारियों ने किया था रिटायर्ड शिक्षक का घर साफ, दंपती के ऑस्ट्रेलिया जाने पर की चोरी; तीन पकड़े

Thu, 29 Jan 2026 11:51 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 29 Jan 2026 11:51 PM IST
सार

आगरा में रिटायर्ड शिक्षक के यहां हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। वह सफाई के लिए रिटायर्ड शिक्षक के यहां पहुंचे थे। दंपती के ऑस्ट्रेलिया जाने पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। 
 

विज्ञापन
burglary at home of retired teacher in Agra has been solved
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना सदर क्षेत्र के शहजादी मंडी में आस्ट्रेलिया गए दंपती के घर के ताले तोड़कर चोर लाखों के जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने 5 दिन बाद घटना का खुलासा किया। पुलिस ने कैटरिंग का काम करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि वो रात में कैटरिंग काम करते हैं। विदेश जाने से पहले दंपती ने सफाई के काम के लिए अपने परिचित के माध्यम से उन्हें बुलाया था। इस दाैरान दंपती के बाहर जाने का पता चलने पर आरोपियों ने चोरी की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


एसीपी सदर इमरान अहमद ने बताया कि शहजादी मंडी निवासी राजीव माथुर और पत्नी मिनी माथुर 19 जनवरी को अपने बच्चों के पास आस्ट्रेलिया गए थे। मिनी माथुर रिटायर्ड शिक्षक हैं। घर के बराबर में रहने वाले रिश्तेदार ने 25 जनवरी को घर के दरवाजे खुले देखे। रिश्तेदार ने वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी दी। चोर अलमारी और लॉकर खोलकर लाखों के जेवरात और रुपये ले गए थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नैनाना जाट जाने वाले रास्ते से उखर्रा निवासी संतोष, बादल और विजय को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने घर में चोरी की थी। पूछताछ में पता चला कि दंपती ने विदेश जाने से पहले अपने घर में सफाई के कार्य के लिए परिचित पेंटर की मदद से मजदूर बुलाए थे। मजदूर जब घर आए तो दंपती की बात भी सुनते रहे। उन्हें पता चल गया कि दोनों जाने वाले है। घर पर ताला लगाकर जाएंगे। सफाई करके जाने के बाद वो रेकी करते रहे। 5 दिन बाद चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरी के जेवरात सुरक्षा विहार निवासी महिपाल सिंह को बेच दिए। आरोपी कैटरिंग का काम करते हैं। बंद घर मिलने पर चोरी भी कर लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed