फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bundles of five hundred notes found in car of an accountant accused of taking bribe in Agra

UP: रिश्वतखोर लेखपाल की कार से मिलीं 500 के नोटों की गड्डियां, करीब 10 लाख बरामद; गाड़ी छोड़ भाग गया था आरोपी

Thu, 21 Dec 2023 01:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Dec 2023 01:10 PM IST
सार

आगरा में रिश्वतखोर लेखपाल की कार से 500 के नोटों की गड्डियां मिलीं। गाड़ी करीब 10 लाख बरामद हुए हैं। हंगामा होने पर आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गया था। 

विज्ञापन
Bundles of five hundred notes found in car of an accountant accused of taking bribe in Agra
UP: रिश्वतखोर लेखपाल की कार से मिलीं 500 के नोटों की गड्डियां, करीब 10 लाख बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के सदर तहसील में तैनात लेखपाल भीमसेन चौधरी की कार गुरुवार की सुबह खोली गई। कार से 500 के नोटों की गड्डियां बरामद हुई हैं। आरोपी बुधवार को हंगामा होने पर कार छोड़कर फरार हो गया था। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था। सुबह फोरेंसिक टीम व अधिकारियों की निगरानी में खोली गई। हालांकि कार खोलने के दौरान शिकायतर्कता मौके पर नहीं पहुंचा।   

विज्ञापन


बताते चलें कि लेखपाल भीमसेन चौधरी पर बमरौली कटारा निवासी उमेश यादव का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति का नाम खतौनी में गलत दर्ज हो गया है। इसके संशोधन के नाम पर लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष भीमसेन चौधरी ने उनसे दस लाख रुपये रिश्वत ली है। एक होटल में उनका लेखपाल से सौदा हुआ। पांच लाख रुपये कार की आगे की डिग्गी में रखे, जबकि पांच लाख रुपये पीले रंग के एक लिफाफे में कार की पिछली सीट पर रखे।
विज्ञापन


कार का पीछा करते हुए युवक सदर तहसील पहुंचा। वहां हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। 10 लाख रिश्वत की रकम लेकर जिस कार से लेखपाल तहसील आया, उसे छोड़कर वह फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस पहुंच गई। कार को लेकर पुलिस थाने गई। कार में रिश्वत के दस लाख रुपये रखे बताए जा रहे हैं। तहसील में पीड़ित ने पुलिस से कार को खोलकर चेक करने की बात कही, लेकिन पुलिस ने तहसील में कार खोलकर नहीं देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed