{"_id":"612a3c5e8ebc3e744630cc7b","slug":"bunch-of-cables-broken-at-tonga-stand-supply-interrupted-mainpuri-news-agr5054093178","type":"story","status":"publish","title_hn":"तांगा स्टैंड पर टूटी बंच केबिल, आपूर्ति रही बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तांगा स्टैंड पर टूटी बंच केबिल, आपूर्ति रही बाधित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। शनिवार को सुबह तांगा स्टैंड के पास बाजार में अचानक बंच केबिल फॉल्ट के बाद टूट गई। इससे बिजली आपूर्ति बंद होने के साथ ही रास्ता बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची विद्युत निगम की टीम ने डेढ़ घंटे बाद केबिल सही कर आपूर्ति और रास्ता चालू कराया।
शहर के बीचों-बीच तांगा स्टैंड के पास शनिवार को सुबह दस बजे बाजार खुलना शुरू हुआ था। इसी के चलते बाजार में भीड़ भी कम थी। इसी दौरान तांगा स्टैंड के पास लगे विद्युत पोल से बंच केबिल फॉल्ट के बीच टूट गए। एक ओर केबिल पोल पर जुड़ी होने के कारण उसमें करंट आ रहा था। इससे रास्ता बाधित हो गया। आसपास के लोगों ने विद्युत उपकेंद्र देवी रोड को इसकी सूचना दी। सूचना पर आपूर्ति तो तत्काल बंद कर दी गई, लेकिन मौके पर टीम पहुंचने में लगभग आधा घंटा लग गया। सबसे पहले टीम ने केबिल एक तरफ कर आवागमन शुरू कराया। इसके बाद टीम केबिल जोड़ने में जुट गई। लगभग डेढ़ घंटे बाद केबिल जोड़कर बिजली आपूर्ति चालू कराई जा सकी। केबिल टूटने से सुबह-सुबह एक ओर जहां लोगों को कटौती से जूझना पड़ा तो वहीं दूसरी ओर आवागमन बाधित होने से भी परेशान हुई।