{"_id":"663f328b7e0ea1cf870ef678","slug":"bullying-of-security-guards-in-banke-bihari-temple-someone-was-pushed-and-someone-was-dragged-video-viral-2024-05-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों की दबंगई, धक्का दिया...तो किसी को घसीटा; वीडियो हुआ वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृंदावन: बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों की दबंगई, धक्का दिया...तो किसी को घसीटा; वीडियो हुआ वायरल
Sat, 11 May 2024 04:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 11 May 2024 04:08 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को काबू करने के लिए मंदिर के निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा बेहद की शर्मनाक सुलूक किया गया। इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर में सुरक्षा गार्डों की दबंगई
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में भीड़ के दबाव में दर्शन कर रहे श्रद्धालुओं के साथ मंदिर के निजी सुरक्षा गार्डों द्वारा श्रद्धालुओं से अभद्रता का वीडियो सामने आया है। वायरल हो रहे वीडियो में मंदिर के चौक में सुरक्षा गार्ड श्रद्धालुओं को धक्के देने के साथ ही उनसे खींचतान कर आराध्य के दर्शन में बाधक बन रहे हैं। वहीं इस मामले में मंदिर प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के चौक का ये वीडियो अक्षय तृतीया तिथि का बताया जा रहा है। जिसमें मंदिर प्रबंधन द्वारा लगाए गए एक दर्जन से अधिक निजी सुरक्षा गार्ड एक राय होकर अक्षय तीज पर्व पर आराध्य बांकेबिहारी के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं को जहां बेरहमी से धक्के दे रहे हैं और उनके साथ इस कदर खींचतान कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को दर्शन तो दूर अपनी जान बचाना मुश्किल हो गया।
सुदुर क्षेत्रों से आस्था लेकर ठाकुरजी के दर्शन करने आई श्रद्धालु महिला को भी इस कदर धक्के मारे कि वह गिरते-गिरते बची और अन्य श्रद्धालुओं को पकड़ कर अपने को गिरने से बचाया। वायरल वीडिया में एक श्रद्धालु को मंदिर में लगाए गए निजी सुरक्षा गार्डों ने जब तक खींचा और झकझोरा जब तक वह उनके पास से दूर और भीड़ से अलग नहीं चला गया। इससे पहले भी बांकेबिहारी मंदिर के कई वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें श्रद्धालओं के साथ सुरक्षा गार्डों द्वारा अभद्रता का मामला सामने आए। इस मामले में मंदिर प्रबंधन ने चुप्पी साध ली है।