फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullying entered the businessman house attacked with sword case registered against three

दुस्साहस: व्यापारी के घर में घुसे दबंग, तलवार से किया हमला, तीन पर केस दर्ज

Fri, 02 Jun 2023 04:39 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jun 2023 04:39 PM IST
सार

व्यापारी घर पर बैठा हुआ था, तभी आरोपी घर में घुस आए। तलवार से व्यापारी पर हमला बोल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
 

विज्ञापन
Bullying entered the businessman house attacked with sword case registered against three
कासगंज कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज शहर के गंगेश्वर कालोनी में एक व्यापारी पर रंगबाजी दिखाते हुए तलवार से हमला किया गया। व्यापारी गंभीर घायल हो गया। मामले में व्यापारी के पुत्र ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

ये है मामला 

व्यापारी नंद किशोर निवासी गंगेश्वर कालोनी 30 मई को अपने घर पर था, तभी पड़ोस के ही मुकेश, संजय एवं सूरज उसके घर पर पहुंच गए। आरोपियों के द्वारा रंगबाजी दिखाते हुए गाली गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपियों ने उस पर तलवार से हमला कर दिया। व्यापारी ने बचाव के लिए चीख पुकार की। उसकी चीख पुकार पर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी मौके से भाग गए। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तांत्रिक ने खुद के ही भाई को मार डाला: खून से लथपथ ऐसे हाल में मिली लाश, देखकर पत्नी हुई बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज हुआ मुकदमा 

व्यापारी के पुत्र अजय ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed