फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullying by the son of the former Pradhan beheaded three people also misbehaved with a woman

Etah: पूर्व प्रधान के बेटे की दबंगई...तीन लोगों के फाड़े सिर, महिला से भी की अभद्रता; पुलिस भी नहीं सुन रही

Fri, 20 Jun 2025 12:34 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Jun 2025 12:34 PM IST
सार

पूर्व प्रधान के बेटे ने पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार के सदस्यों पर हमला बोल दिया। इस दौरान तीन लोगों के सिर फट गए। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, लेकिन वहां भी पुलिस ने सुनवाई नहीं की। 
 

विज्ञापन
Bullying by the son of the former Pradhan beheaded three people also misbehaved with a woman
एटा न्यूज - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला तिवारीयान में पूर्व प्रधान के बेटे ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। यहां घर के बाहर बैठे एक ही परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट कर दी। हमलावरों ने महिला तक को नहीं बख्शा। पीड़ित परिवार थाने पहुंचा, तो पुलिस भी सुनवाई नहीं कर रही है। जिसके बाद भारतीय किसान यूनियन किसान के लोग पीड़ित परिवार के साथ थाने पहुंचे। मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। 
विज्ञापन


 
Trending Videos

मोहल्ला तिवारीयान निवासी अखिलेश कुमार पाठक के घर पर उस समय हमला हुआ, जब उनके बेटे अमित, भाई राकेश और पत्नी सुमन लता बाहर बैठे हुए थे। पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम ठाकुर उर्फ काले के बेटे अजय कुमार ने अपने 8-10 साथियों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में अखिलेश कुमार, राकेश पाठक और अमित पाठक के अलावा अखिलेश की पत्नी सुमन लता को भी चोट आई है। अखिलेश, अमित और राकेश का सिर फट गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार शिकायत लेकर थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की। इसी बात से नाराज होकर पीड़ित पक्ष ने भारतीय किसान यूनियन किसान के नेताओं को साथ लेकर थाने के बाहर धरना देना शुरू कर दिया है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि मारपीट के दौरान दबंग व्यक्तियों ने सुमन लता के गले से पैंडल भी झटक लिया था, इसलिए हमारी तहरीर को मारपीट के अलावा लूट की घटनाओं में दर्ज किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष अवागढ़ का कहना है मारपीट होने के बाद सूचना मिली जिसकी तहकीकात मौके पर जाकर की गई। घटना वास्तविक मारपीट की थी, जो कोई पुराने रंजीश चली आ रही थी। मारपीट की घटना को दर्ज करने के लिए सहर्ष तैयार है। परंतु पीड़ित पक्ष द्वारा जो दबाव बनाया जा रहा है, गलत रिपोर्ट लिखने का उसको कदापि नहीं लिखा जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed