फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullion traders opposed the imposition of HUID

सराफा कारोबारियों ने किया एचयूआईडी थोपे जाने का विरोध

Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders opposed the imposition of HUID
कासगंज। जिला सर्राफा एसोसिऐशन ने सर्राफा व्यवसाय पर हॉलमार्किंग यूनिक आईडी (एचयूआईडी) थोपे जाने का विरोध किया है। वहीं इसे समाप्त किए जाने की मांग प्रधानमंत्री से की है। इस संबंध में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा है।
विज्ञापन

जिला महामंत्री दीपक गुप्ता ने कहा कि सरकार ने सर्राफा व्यवसाय पर अनिवार्य हॉल मार्किंग कानून लगा कर दिया है। जिसका देश के सभी सर्राफा व्यापारियों ने स्वागत किया है। यह ग्राहकों का विश्वास एवं पारदर्शिता कायम करने की दशा में अच्छा कदम है। उन्होंने कहा कि भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) विभाग के द्वारा सरकार के विभिन्न कानूनों को दर किनार इसके अनुपालन के लिए एचयूआईडी नामक एक नये प्रारूप और प्रक्रिया की अनिवार्यता की घोषणा की गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सर्राफा व्यवसाइयों के प्रतिनिधियों के हॉलमार्क की विसंगतियों के निराकरण के लिए इससे संबंधित केंद्र के मंत्रियों एवं बीआईएस के अधिकारियों के संपर्क में हैं। लेकिन बीएसआई के अधिकारियों द्वारा सर्राफा व्यवसाय पर जबरन एचयूआईडी थोपने का कार्य किया जा रहा है। व्यवसाई इसका विरोध करते हैं और इस काले कानून को शीघ्र समाप्त किए जाने की मांग करते हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध पल्तानी, जिला संयोजक योगेशचंद्र गौड, जिला खजांची राहुल बिड़ला, प्रदीप गुप्ता, विपुल गर्ग, जिला प्रभारी राजेंद्र आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed