फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullion Traders 1.05 Crore Loot Exposed By Mathura Police Crime News

मथुरा: 1.05 करोड़ रुपये की लूट का खुलासा, हाथरस के माया जाट गैंग के सात लुटेरे गिरफ्तार, 44.86 लाख रुपये बरामद

Thu, 26 Aug 2021 02:46 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 26 Aug 2021 02:46 PM IST
सार

लूट से पहले गैंग के सदस्यों ने दो बार मथुरा आकर रेकी भी की थी। इसका पूरा भेद कारोबारी के यहां काम करने वाले नौकर ने लुटेरों को दिया था। 

विज्ञापन
Bullion Traders 1.05 Crore Loot Exposed By Mathura Police Crime News
लूट की जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बुलियन कारोबारी के 1.05 करोड़ रुपये हाथरस के माया जाट गैंग ने लूटे थे। लूट से पहले गैंग के सदस्यों ने दो बार मथुरा आकर रेकी भी की थी। इसका पूरा भेद कारोबारी के यहां काम करने वाले नौकर ने लुटेरों को दिया था। पुलिस ने मथुरा की सबसे बड़ी लूट का खुलासा करते हुए सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लूटे गए 44.86 लाख रुपये और तीन तमंचे बरामद किए हैं। फरार मास्टमाइंड पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही खुलासे में जुटी 10 टीमों को एक लाख रुपये का इनाम और पुलिस अफसरों को प्रशस्तिपत्र देने की घोषणा की गई।
विज्ञापन

गुरुवार को एडीजी आगरा जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि 16 अगस्त को चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर दूर बुलियन कारोबारी से 1.05 करोड़ रुपये की लूट हुई थी। घटना के खुलासे के लिए 10 टीमें लगाई थीं। इन टीमों ने 10 दिन में लूट का खुलासा करते हुए सात लुटेरों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों में नीतेश पुत्र गिरप्रसाद, तरुण चौधरी पुत्र अर्जुन, जीतू उर्फ जितेंद्र पुत्र हरीशचंद निवासीगण ग्राम भवोकरा, जेवर (गौतमबुद्वनगर) के अलावा सहयोगी नितेश के पिता गिरप्रसाद, मां जगवीरी, अजय पुत्र गोकुल सिंह निवासी गढ़ी कोलाहार, नौहझील (मथुरा) और सराफा का नौकर कोमल पुत्र बनवारी निवासी महादेव घाट झोंपड़ी, सदर बाजार (मथुरा) हैं। 
विज्ञापन

एडीजी ने बताया कि फरार लूट के मास्टरमाइंड अरविंद उर्फ माया जाट निवासी विनोवा नगर, सादाबाद (हाथरस) पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। साथ ही कोमल के जीजा नरेश निवासी रामबाग (आगरा) की तलाश में पुलिस टीमें दबिशें दे रही हैं। पत्रकार वार्ता में आईजी नवीन अरोरा, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह, एसपी ग्रामीण श्रीशचंद, एसपी क्राइम राधेश्याम राय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज में कालेज प्रबंधक की हत्या का खुलासा: भतीजे ने रची थी खूनी साजिश, पैसों के विवाद पर कुल्हाड़ी से मार डाला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed