फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bullies entered house over minor dispute and beat up family members In Agra

Agra: मामूली कहासुनी पर दबंगों ने बरपाया कहर, घर में घुसकर घरवालों को पीटा; दहशत में परिवार

Tue, 26 Mar 2024 04:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Mar 2024 04:37 PM IST
सार

ताजनगरी में मामूली कहासुनी पर दबंगों ने कहर बरपाया। घर में घुसकर घरवालों को बेरहमी से पीटा। इससे परिवार के लोग दहशत में हैं। पीड़ितों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन
bullies entered house over minor dispute and beat up family members In Agra
मामूली कहासुनी पर दबंगों ने बरपाया कहर, घर में घुसकर घरवालों को पीटा - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में होली के दिन दबंगों ने घर में घुसकर युवक और उसके घरवालों को पीटा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


घटना डौकी थाना क्षेत्र के विसारना गांव की है। गांव निवासी पप्पू सिंह ने थाने में तहरीर दी। बताया कि सोमवार को उसका बेटा शनि गांव के ही जितेंद्र की दुकान पर खड़ा था। इसी समय शनी व जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी होने लगी। घरवालों ने देखा तो शनि को घर लेकर चले गए। 
विज्ञापन


बताया कि इसी समय जितेंद्र गाली-गलौज करने लगा। मना करने पर वह करीब एक दर्जन लोगों के साथ घर पहुंच गया। सभी लोग घर के गेट का दरवाजा खोलकर अंदर घुस आए। घरवालों को पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को एकत्र होता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। किसी ने इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक चारपाई पर बंधा है। वह खुद को खोलने की बात कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed