फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bullet collided with loading tempo youth and girl died in agra 

आगरा: लोडिंग टेंपो से टकराई बुलट, युवक और युवती की मौत

Tue, 15 Mar 2022 12:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Mar 2022 12:19 AM IST
सार

आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में दर्दनाक हादसा हुआ। बुलट बाइक रास्ते में खड़े लोडिंग टेंपो से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक-युवती की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bullet collided with loading tempo youth and girl died in agra 
मृतक पवन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आवास विकास कालोनी के सेक्टर चार में सोमवार शाम को सड़क दुर्घटना में युवक और युवती की मौत हो गई। वह बुलट बाइक से घर की तरफ आ रहे थे। रास्ते में खड़े लोडिंग टेंपो से बाइक टकरा गई। युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


नगला अजीता निवासी 22 वर्षीय पवन अपनी परिचित 20 वर्षीय प्रिया के साथ बुलट बाइक पर सेंट्रल पार्क के पास से घर की तरफ आ रहा था। रास्ते में एक लोडिंग टेंपो खड़ा हुआ था। पवन बाइक चला रहा था। अचानक बाइक टेंपो में पीछे से जा घुसी। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। पवन की मौके पर ही मौत हो गई। इस पर लोग प्रिया को अस्पताल लेकर पहुंचे। प्रिया ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर परिजन आ गए। पवन की लाश को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रिया और पवन एक ही मोहल्ले में रहते हैं। दोनों साथ आ रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। प्रिया एक कालेज से नर्सिंग का कोर्स कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed