फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer run on illegal encroachment on Banke Bihari temple land in Mainpuri two bighas of land freed

यूपी: मैनपुरी में बांकेबिहारी मंदिर की जमीन पर हुए अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, मुक्त कराई गई दो बीघा भूमि

Thu, 11 Jan 2024 06:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jan 2024 06:29 PM IST
सार

मैनपुरी के बांकेबिहारी मंदिर के पुजारियों की शिकायत पर राजस्व विभाग की टीम बुलडोजर के साथ पहुंची। जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए प्लॉटिंग कर दी गई थी। बुलडोजर ने सारे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। 
 

विज्ञापन
Bulldozer run on illegal encroachment on Banke Bihari temple land in Mainpuri two bighas of land freed
अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में बांकेबिहारी मंदिर की जमीन पर किया गया कब्जा आखिरकार प्रशासन ने हटावा दिया। मंदिर के पुजारियों द्वारा धरने की चेतावनी के बाद प्रशासन की नींद टूटी। बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार ने बुलडोजर से मंदिर की जमीन पर भरी गई नींव ध्वस्त करा दी।
विज्ञापन


शीतला माता मंदिर के पुजारी अवधेश शुक्ला, रानी देवी, कमलेश शुक्ला आदि ने नौ जनवरी को उप जिलाधिकारी सदर से शिकायत की थी। शिकायत में बताया था कि शीतला माता मंदिर के ही बांकेबिहारी मंदिर के नाम दर्ज भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इस पर अवैध निर्माण किए जा रहे हैं। कब्जा न हटवाने पर 11 जनवरी से धरने की चेतावनी भी दी थी। बृहस्पतिवार को पुजारी धरना शुरू करते इससे पहले ही एसडीएम अभिषेक कुमार के निर्देश पर टीम पैमाइश के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार शौर्यवर्धन राठौर के नेतृत्व में राजस्व विभाग के कानूनगों और लेखपाल ने मंदिर की भूमि की पैमाइश कराई। इस दौरान सामने आया कि मंदिर की लगभग दो बीघा जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए प्लॉटिंग कर दी गई है। इस पर नींव भी भर ली गई हैं। इस पर नायब तहसीलदार ने बुलडोजर मंगा कर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया। साथ ही दोबारा कब्जा किए जाने पर एफआईआई करने की चेतावनी भी दी है। टीम में कानूनगो विमल भदौरिया, लेखपाल बृजेश राठौर, मनोज गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह चौहान और सत्यवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed