फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bulldozer on illegal construction in Nagla Milik

Agra News: नगला मिलिक में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Thu, 21 Sep 2023 10:10 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 21 Sep 2023 10:10 AM IST
विज्ञापन
Bulldozer on illegal construction in Nagla Milik
नगला मिलिक में अवैध निर्माण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
विज्ञापन


ऊसर और चारागाह की जमीन पर कर लिया था कब्जा
बरनाहल। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला मिलिक में सरकारी जमीन पर किए गए अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलवा दिए। एक शिकायत पर हुई जांच के बाद एसडीएम के आदेश पर राजस्व टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा न करने की चेतावनी भी दी गई है।

विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिरकारा दौलतपुर के मजरा नगला मिलिक में ऊसर और चारागाह की जमीन पर कुछ लोगों ने अवैध निर्माण कर कब्जा कर लिया था। मामले की शिकायत एसडीएम से की गई थी। जांच के बाद एसडीएम गोपाल शर्मा के आदेश पर राजस्व टीम पुलिस बल के साथ नगला मिलिक पहुंची। वहां चारागाह और ऊसर की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से ढहा दिया गया। कब्जा करने वालों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा कब्जा किया तो उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मुक्त कराई गई भूमि ग्राम पंचायत के सुपुर्द की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed